फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Former Chief Minister Manohar Lal will come in place of CM in the 11th rally in Fatehabad

Haryana: देर रात को बदला शेड्यूल, फतेहाबाद में 11 की रैली में सीएम की जगह आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Tue, 09 Apr 2024 09:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 09 Apr 2024 09:11 AM IST
सार

फतेहाबाद की अनाज मंडी में होने वाली रैली में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आना था। मगर उस दिन उनकी कहीं और व्यस्तता के चलते देर रात को शेड्यूल बदला गया है।

विज्ञापन
Former Chief Minister Manohar Lal will come in place of CM in the 11th rally in Fatehabad
पूर्व हरियाणा सीएम मनोहर लाल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहाबाद के रतिया व टोहाना के बाद अब 11 अप्रैल को फतेहाबाद में भाजपा की ओर से रैली रखी गई है। मगर इस रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल नहीं होंगे। फतेहाबाद के पुराने बस स्टैंड के पास अनाज मंडी में शाम 4 बजे होने वाली इस रैली को संबोधित करने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल आएंगे।

विज्ञापन


हालांकि, रविवार देर रात तक मुख्यमंत्री के ही आने की चर्चा थी। मगर देर रात को शेड्यूल में बदलाव कर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ही आगमन की बात तय हुई। रैली की तैयारियों के लिए विधायक दुड़ाराम और भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा के नेतृत्व में तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 5 अप्रैल को रतिया और 7 अप्रैल को टोहाना में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के समर्थन में रैली की थी। इन दोनों रैलियों में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शामिल नहीं हुए थे। मगर फतेहाबाद की रैली में मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहाबाद की अनाज मंडी में होने वाली रैली में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आना था। मगर उस दिन उनकी कहीं और व्यस्तता के चलते देर रात को शेड्यूल बदला गया है। अभी रैली में दो दिन का समय शेष है, बाकी मुख्यमंत्री का शेड्यूल बन गया तो मीडिया से साझा किया जाएगा। -प्रवीन जोड़ा, संयोजक, सिरसा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed