फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Form is being filled to exchange two thousand notes

Fatehabad News: दो हजार के नोट बदलवाने के लिए भरवाया जा रहा है फाॅर्म

Tue, 23 May 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 23 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Form is being filled to exchange two thousand notes
फतेहाबाद। 23 मई से बैंकों में दो हजार के नोट बदलवाने के लिए फतेहाबाद में मंगलवार को बैंकों में हालांकि भीड़ तो अधिक नहीं थी, लेकिन जिन लोगों के बैंक खाता नहीं था, उनसे बैंक की ओर से फाॅर्म भरवाकर ही नोट बदले गए। यही नहीं जिन लोगों के बैंक खाते खुले थे, उनसे भी वाउचर पर हस्ताक्षर व आधार कार्ड मांगा जा रहा है। पेट्रोल पंपों व राशन की दुकानों पर भी अब दो हजार के नोटों से खरीददारी हो रही है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में 23 मई से दो हजार के नोट बदलने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। जिले में इस समय 24 सरकारी व निजी बैंक तथा इनकी 187 शाखाएं हैं। आरबीआई ने पहले घोषणा की थी कि दो हजार के नोट बदलवाने के लिए कोई फाॅर्म नहीं भरना पड़ेगा, मगर मंगलवार को अधिकतर बैंकों में दो हजार के नोट बदलवाने आए लोगों से फाॅर्म भरवाए। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में किसी ने पीआईएल डालकर मांग की है कि जो व्यक्ति दो हजार का नोट बदलवाने आता है तो उससे फाॅर्म भरवाया जाए। इसी के चलते बैंकों ने पहले से ही फाॅर्म भरवाना आरंभ कर दिया है। इस फाॅर्म में नोट टेंडर करने वाले का नाम, बैंक अकाउंट नंबर यदि हो तो, आईडी प्रूफ के रूप में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, मनरेगा कार्ड, नेशनल पॉप्यूलेशन रजिस्टर सबमिट किए गए नोटों की संख्या और उसकी वैल्यू देनी होगी। साथ ही टेंडर करने वाले व्यक्ति को इस फार्म पर अपने हस्ताक्षर भी करने होंगे। यही नहीं जिन लोगों के बैंकों में खाते हैं, उनके वाउचर पर भी ग्राहक के हस्ताक्षर व उनका आधार कार्ड भी मांगा जा रहा था।
विज्ञापन

बैंक में नोट जमा करवाने आए रमेश कुमार, राजेश व हरीश ने बताया कि मंगलवार को वह बैंक में नोट बदलवाने के लिए आए थे। पहले कहा गया था कि इसके लिए कोई फाॅर्म नहीं भरवाया जाएगा, लेकिन उनसे फाॅर्म भरवाने के बाद ही नोट बदले गए। एक अनुमान के अनुसार, 23 मई को जिले के बैंकों में 20 करोड़ से अधिक दो हजार के नोट जमा करवाए हैं। हालांकि नोट बदलवाने वाले कम ही आए, अनुमान के अनुसार, मंगलवार को दो लाख के करीब दो हजार के नोट बदलवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही दिन में दोबारा नोट बदलवाने न आएं, इसलिए भरवाए जा रहे फाॅर्म
बैंक अधिकारियों ने बताया कि जो लोग अपने बैंक के बजाय दूसरे बैंक में दो हजार के नोट बदलवाने के लिए आ रहे थे, उनसे फाॅर्म भरवाए जा रहे हैं, ताकि यह पता चल जाए कि वह 20 हजार से अधिक के नोट तो नहीं बदलवा रहे हैं। वहीं जिनके खाते हैं, उनको कोई परेशानी नहीं है। बस उनसे आधार कार्ड मांगा जा रहा है।


नोट बदलवाने के लिए लोगों को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। अभी काफी समय है और लोग आराम से अपने नोट बदलवा सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक अपने खाते में नोट जमा भी करवा सकते हैं।
-संजय कुमार, मैनेजर, लीड बैंक, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed