{"_id":"64fa013d3faa08017d09b5ed","slug":"foreign-youth-cheated-five-lakh-75-thousand-rupees-from-a-female-doctor-fatehabad-news-c-21-1-hsr1003-214508-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महिला डॉक्टर से विदेशी युवक ने ठगे पांच लाख 75 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महिला डॉक्टर से विदेशी युवक ने ठगे पांच लाख 75 हजार रुपये
विज्ञापन
फतेहाबाद शहर के मॉडल टाउन निवासी महिला डॉक्टर को इंस्टाग्राम पर विदेशी युवक से दोस्ती महंगी पड़ गई। गिफ्ट देने के नाम पर महिला डॉक्टर से 5 लाख 75 हजार की ठगी हो गई। इस मामले को लेकर साइबर थाना पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर ने बताया कि उसके इंस्टाग्राम पर एक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उसने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। फिर बाद में उस लड़के से बातचीत प्रारंभ हो गई, जिसने अपना नाम विलियम्स अंथोनी यूके बतलाया। धीरे-धीरे हमारी दोस्ती गहरी हो गई। फिर हमने अपना व्हाट्सएप नंबर शेयर कर लिया।
29 मई को उसने मुझे गिफ्ट देने के बारे में बतलाया और मेरा पता ले लिया। उसने कहा कि मैं तुम्हें कुछ गोल्ड ज्वेलरी व 50 हजार पाउंड कैश भेज रहा हूं, जिसके लिए मैंने मना कर दिया था। उसने कहा कि मैं भेज रहा हूं। एक जून को उसके पास काल आई, जिसने अपने आप को बाम्बे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कोरियर बॉय बतलाया। उसने कहा कि आपका पार्सल आया हुआ है, जिसको हमने स्कैन किया है। उसमें गोल्ड ज्वेलरी व करंसी है। इसके लिए आपको टैक्स पे करना होगा।
विज्ञापन
उसने इम्पोर्ट एक्साइज के नाम पर 75000 रुपये मांगे, जो मैंने उसके बताए यूनियन बैंक के खाते में 49000 रुपये कैश डिपाजिट व 26000 रुपये मेरे भाई से इस खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवा दिए। फिर उसने कस्टम ड्यूटी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये मांगे, जो मैंने दुकान से उसके बताए एचडीएफसी बैंक के खाते में डलवा दिए। फिर उसने बोला कि करेंसी डिक्लेरेशन चार्ज के लिए 350000 रुपये और डिपॉजिट करवाने की मांग की। इस पर उसने 2 जून को 350000 रुपये उसके बताए खाते में आरटीजीएस करवा दिए।
जब मैंने अपने उस दोस्त से बात कि तो उसने कहा कि मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना और मुझे व्हाटसएप व इंस्टाग्राम पर ब्लाक कर दिया। उसके बाद अगले दिन भी कोरियर वाले ने बात कि व 150000 रुपये और मांगने लगा, जिस पर मैंने मना कर दिया। उसने कहा कि आपको पता लग गया कि मैंने आपको ठग लिया है। फिर उसने फोन कट कर दिया। इस तरह मेरे साथ कुल 575000 रुपये की धोखाधड़ी हो गई। इसके बाद साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अब आईपीसी की धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।