{"_id":"68238b6c653f5a52d002532e","slug":"for-the-first-time-the-result-of-12th-class-examination-crossed-90-percent-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-133800-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पहली बार 90 फीसदी से पार हुआ 12वीं का परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पहली बार 90 फीसदी से पार हुआ 12वीं का परीक्षा परिणाम
विज्ञापन
संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
फतेहाबाद। परीक्षा परिणाम को सुधारने में शिक्षा विभाग की रणनीति काम आई है। जिले का कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम वर्ष 2024 की तुलना में 4.35 फीसदी अधिक रहा है। वर्ष 2024 में जिले का परीक्षा परिणाम 86.27 फीसदी रहा था। जो कि इस बार बढ़कर 90.62 फीसदी तक पहुंच गया है।
परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए शिक्षा विभाग ने वर्ष 2024-25 में खाली पदों को भरने का काम किया। जिले में पिछले साल 264 पीजीटी भर्ती किए गए। इसके अलावा 250 टीजीटी की भर्ती हुई। शिक्षकों के खाली पदों के भरने से विद्यार्थियों को सिलेबस समय पर पूरा हुआ। इस वजह से सरकारी स्कूलों के परिणाम में सुधार आया है। शिक्षा विभाग ने प्री बोर्ड परीक्षाओं से ज्यादा अभ्यास पर जोर दिया। इस बार प्री बोर्ड परीक्षाएं नहीं करवाई गईं।
--
मजदूर के बेटे ने पाए 97 फीसदी अंक
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुआन के छात्र आदित्य ने 485 अंक हासिल किए हैं। आदित्य ने बताया कि उसके पिता मजदूरी करते हैं। इस उपलब्धि पर स्कूल प्राचार्य सुरेश चंद्र ने बताया कि स्कूल स्टाफ की मेहनत काम आई है। इसका परिणाम यह रहा कि आदित्य ने बेहतर अंकों से परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
-
नहला की छात्राओं ने पाया मुकाम
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहला की छात्रा योगिता ने 477, सुलेना ने 468 अंक, हासिल किए हैं। प्राचार्य ईश्वर लोरा ने बताया कि स्कूल की 20 छात्राओं ने बोर्ड मेरिट हासिल की है। यह सफलता काफी खुश करने वाली है।
-
चिंदड़ स्कूल की छात्राओं ने हासिल किए 90 फीसदी से ज्यादा अंक
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिंदड़ की छात्राओं ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। स्कूल की छात्रा पुष्पा ने 452 और लक्ष्मी ने 459 अंक हासिल किए हैं।
-
आरजू ने हासिल किए 94 फीसदी अंक
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमानी की छात्रा आरजू ने 470 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा स्कूल के छात्र रवि कुमार ने 463 अंक, मनीषा ने 453 अंक और प्रवीन ने 452 अंक हासिल किए हैं।
-
आरोही मॉडल स्कूल जल्लोपुर के छात्राओं ने 96 फीसदी से ज्यादा अंक किए हासिल
आरोही मॉडल स्कूल जल्लोपुर की छात्राओं ने 96 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। उप जिला शिक्षा अधिकारी अनीता रानी ने बताया कि स्वाति ने 482 अंक, निशु ने 479 अंक हासिल किए हैं।
-
जिले का कक्षा बारहवीं का परिणाम पिछले सालों की तुलना में बेहतर रहा है। अबकी बार जिले ने प्रदेश में ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल किया है। जिले में शिक्षकों के पिछले साल करीब 500 पद भरे गए हैं। जिस कारण समय पर सिलेबस पूरा हुआ। स्कूलों की परिणाम को लेकर मॉनिटरिंग की गई। शिक्षकों की मेहनत के कारण परिणाम बेहतर आया है।
- संगीता बिश्रोई, जिला शिक्षा अधिकारी