{"_id":"613e3b1c8ebc3ee5310580c3","slug":"for-the-first-time-the-district-hospital-took-70-percent-marks-the-state-team-will-check-the-system-on-14-fatehabad-news-hsr611504245","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प : पहली बार जिला अस्पताल ने लिए 70 फीसदी अंक, 14 को व्यवस्था जांचेगी राज्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प : पहली बार जिला अस्पताल ने लिए 70 फीसदी अंक, 14 को व्यवस्था जांचेगी राज्य टीम
विज्ञापन
कायाकल्प टीम आने को लेकर नागरिक अस्पताल में चल रहा सफाई अभियान।
- फोटो : Fatehabad
कायाकल्प योजना में चयन करने के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद का पहली बार स्टेट लेवल की टीम निरीक्षण करेगी। 17 जुलाई को अंतर जिला टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में जिला अस्पताल को 70 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं। अब राज्य स्तर की टीम नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करेगी, इसको लेकर नागरिक अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
बता दें कि 14 सितंबर को राज्य स्तर की टीम नागरिक अस्पताल के निरीक्षण के लिए आ रही है। रविवार को नागरिक अस्पताल में दिनभर कर्मचारी सफाई-व्यवस्था सुधारने में जुटे रहे। कर्मचारियों ने ओपीडी कक्षों, इमरजेंसी वार्ड, मेल-फिमेल वार्ड व अन्य विभागों में सफाई की। इसके अलावा पार्किंग स्थल की भी सफाई की गई। अगर अस्पताल को स्टेट लेवल पर स्थान मिलता है तो विभाग की तरफ से नकद राशि दी जाएगी।
70 फीसदी अंक लेना होता है जरूरी
कायाकल्प योजना के तहत प्रदेश में पहले नंबर पर रहने वाले नागरिक अस्पताल को सरकार की तरफ से 50 लाख रुपये मिलते है। नागरिक अस्पताल में कायाकल्प योजना को लेकर पहले चार बार टीम निरीक्षण करने के लिए आ चुकी है। लेकिन हर बार नागरिक अस्पताल को 100 में से 70 से कम अंक मिले हैं जबकि 70 फीसदी अंक लेना जरूरी है। अगर 70 फीसदी से ज्यादा अंक मिलते हैं तो प्रदेश स्तर की टीम जांच करती है और ग्रेडिंग देती है। पहली बार जिला नागरिक अस्पताल को 70 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं और यहां पर राज्य स्तर की टीम निरीक्षण के लिए आ रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में ये व्यवस्थाएं जांचेगी टीम
कायाकल्प योजना के तहत टीम अस्पताल में बॉयोवेस्ट मैनेजमेंट, सफाई व्यवस्था, डॉक्टर और कर्मचारी का यूनिफॉर्म कोड, जागरूकता के लिए पोस्टर, इलैक्ट्रिक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, ओपीडी रजिस्टर मैनेजमेंट, मरीजों का फीडबैक, मरीजों के बैठने के लिए व्यवस्था आदि की जांच के बाद अंक दिए जाएंगे।
कोट
कायाकल्प योजना के तहत 14 सितंबर को राज्य स्तर की टीम अस्पताल के निरीक्षण के लिए आ रही है। पहले जींद से टीम आई थी और निरीक्षण किया था। 70 फीसदी से अधिक अंक होने पर ही राज्य स्तर की टीम जांच के लिए आती है। अस्पताल की टीम बेहतर व्यवस्था बनाने में जुटी हुई है।
- डॉ. हमेश, नोडल अधिकारी, कायाकल्प योजना।

कायाकल्प टीम आने की सूचना को लेकर सफाई करता कर्मचारी।- फोटो : Fatehabad