फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   For parking a two-wheeler, you will have to pay Rs. 10 and for four-wheeler, you will have to pay Rs. 20 for 12 hours.

Fatehabad News: दुपहिया के 10 और चार पहिया वाहन खड़े करने के लिए 12 घंटे के देने होंगे 20 रुपये

Mon, 24 Jun 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 24 Jun 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
For parking a two-wheeler, you will have to pay Rs. 10 and for four-wheeler, you will have to pay Rs. 20 for 12 hours.
फतेहाबाद की मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी गाड़ियां। 
फतेहाबाद। नगर परिषद शहर के थाना रोड पर बनी मल्टीलेवल पार्किंग को एक बार फिर से ठेके पर देने जा रहा है। इस बार एक साल के लिए नहीं बल्कि नगर परिषद दो साल के लिए पार्किंग को ठेके पर देगा। इसको लेकर नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर 4 जुलाई को खुलेगा। नगर परिषद ने ठेका खत्म होने के बाद 21 दिन बाद प्रक्रिया शुरू की है। जबकि ठेका 31 मई को खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने वाहन खड़ा करने के रेट में बढ़ोतरी नहीं की है और न ही कम किए गए हैं। पार्किंग में दो पहिया खड़ा करने के 12 घंटे के लिए 10 रुपये और चार पहिया वाहन खड़ा करने के लिए 20 रुपये चुकाने होंगे। ठेके को लेकर रिजर्व प्राइस 7 लाख रुपये रखा गया है। यानि एजेंसी को इससे ज्यादा का रेट देना होगा।
विज्ञापन


12 घंटे वाहन खड़ा करने के लिए ये रेट किया गया है तय :
- साइकिल व रिक्शा 5 रुपये
- प्रति स्कूटर व मोटरसाइकिल 10 रुपये
- कार, जीप, ऑटो-रिक्शा के 20 रुपये

8 करोड़ से तैयार हुई है मल्टीलेवल पार्किंग
शहर में बने सदर थाना की जगह पर मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण हुआ है। करीब 8 करोड़ की लागत से इस पार्किंग का निर्माण हुआ है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस पार्किंग का निर्माण किया गया। अब नगर परिषद द्वारा आजीविका मिशन के तहत यहां पर बूथ तैयार किए गए। महिला समूह को यहां पर बूथ अलॉट किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार बिना टेंडर दिया गया था ठेका
नगर परिषद ने पिछली बार दो बार टेंडर लगाया था। लेकिन इसे बीच में रद्द कर दिया गया था। इसके बाद पहले से काम कर रही एजेंसी को 10 फीसदी बढ़ाकर ठेका दिया गया था। करीब साढ़े 10 लाख रुपये में ठेका नगर परिषद ने दिया था।

प्रधान का दावा फेल, नगर परिषद खुद नहीं संभालेगी :
प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने पिछले साल दावा किया था कि अगले साल से नगर परिषद खुद ही पार्किंग को संभालेगी। पार्किंग को ठेके पर नहीं दिया जाएगा। लेकिन नगर परिषद ने प्रस्ताव तैयार करके टेंडर की प्रक्रिया ही शुरू कर दी है।


मल्टीलेवल पार्किंग को ठेके पर दिया जाएगा। इसको लेकर शर्तों के साथ टेंडर जारी कर दिया है। नियमानुसार टेंडर खोला जाएगा और शर्तें पूरी करने वाली एजेंसी को ठेका दिया जाएगा।
- राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed