फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fog started in the morning and evening, the arrangements of roadways were not visible.

Fatehabad News: सुबह-शाम छाने लगा कोहरा, नहीं दिख रहा रोडवेज का प्रबंध पुख्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Fog started in the morning and evening, the arrangements of roadways were not visible.
फतेहाबाद में बिना फॉग लाइट चल रही लंबे रूट की बस। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और सुबह हल्का कोहरा भी दिख रहा है। इसके बावजूद अभी तक रोडवेज की तैयारियां अधूरी नजर आ रही हैं। जिले के रोडवेज बेड़े में सभी बसों में अभी तक फॉग लाइट नहीं लगी हैं। यहां तक कि अधिकांश बसों से रिफ्लेक्टर टेप भी गायब है। ऐसे में कोहरे के बीच चालकों को बस चलाना मुश्किल होगा। साथ ही हादसे का डर बना रहेगा।
विज्ञापन

दिसंबर का आधा महीना बीत चुका है और बाहरी क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा भी देखने के लिए मिलने लगा है। कोहरे में रोडवेज को केवल फॉग लाइट का ही सहारा होता है, क्योंकि दूसरी लाइट की दृश्यता कोहरे में शून्य हो जाती है। दूसरा कोहरे में रिफ्लेक्टर टेप भी दूसरे वाहनों को वाहन की जानकारी देती है, लेकिन फतेहाबाद रोडवेज की बसों में अभी तक फॉग लाइट नहीं लगाई गई हैं। साथ ही अधिकांश बसों में रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगी है। इन बसों पर रिफ्लेक्टर लगे हुए हैं, वह भी खराब हो चुके हैं। ऐसे में कोहरे के बीच रोडवेज चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फतेहाबाद रोडवेज के बेड़े में फतेहाबाद में 165 बसें हैं और किसी भी बस पर फॉग लाइट फिलहाल नहीं लगी है।
विज्ञापन

कोट
सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है, बसों में फॉग लाइट नहीं हैं, लेकिन इसके लिए जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। फॉग लाइट के लिए विभाग से डिमांड की गई है। आगे धुंध भी आएगी, ऐसे में फॉग लाइट लगनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप कुमार, प्रधान, रोडवेज कर्मचारी यूनियन
कोट
रोडवेज बसों में फॉग लाइट लगाने का काम जल्द ही आरंभ किया जाएगा। हालांकि, अभी ज्यादा धुंध नहीं है, लेकिन फिर भी अभी से तैयारी की जाएगी। एक या दो दिनों में फॉग लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। फॉग लाइट को एक से दो महीने तक बसों में लगाया जाता है और बाद में इनको संभाल के रखा जाता है।
-शेर सिंह, महाप्रबंधक, फतेहाबाद डिपो

फतेहाबाद में गांव बीराबदी के लिए जाने वाले लोकल रूट की बस, जिस पर फॉग लाइट नहीं लगी है।

फतेहाबाद में गांव बीराबदी के लिए जाने वाले लोकल रूट की बस, जिस पर फॉग लाइट नहीं लगी है।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed