{"_id":"657c8a273f4eed767f09fa66","slug":"fog-prevails-in-the-morning-visibility-reduced-vehicles-move-slowly-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-9839-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सुबह छाई धुंध, दृश्यता घटी, धीमी गति से चले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सुबह छाई धुंध, दृश्यता घटी, धीमी गति से चले वाहन
विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर धुंध के बीच गुजरता बाइक चालक।
फतेहाबाद। मौसम में आ रहे उतार चढ़ाव से जहां दिन में लोगों को धूप से राहत मिल रही है, वहीं शाम व रात को ठंड महसूस हो रही है। रात के तापमान में लगातार कमी आ रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ रही है। वहीं सुबह धुंध छाने से सड़कों पर वाहन धीरे-धीरे चल रहे हैं। देर रात को भी धुंध छा जाती है और सुबह तक रहती है। वहीं यह मौसम गेहूं व सरसों के लिए काफी लाभदायक बताई जा रही है।
दिसंबर के बीच तक आते रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। हालांकि अभी खेतों में पाला तो नहीं जम रहा, लेकिन ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह के समय धुंध छाई रहती है, जिस कारण सुबह के समय दृश्यता कम रहती है और वाहनों को धीमी गति से चलना पड़ रहा है। वहीं लंबी दूरी पर अल सुबह चलने वाली रोडवेज की बसों पर भी इसका असर देखा जा रहा है। फतेहाबाद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गेहूं की फसल में होगा फायदा
गेहूं व सरसों की फसल के लिए धुंध फायदेमंद हैं। जहां ठंड धुंध से किसानों के चेहरे खिले, वहीं दूसरी तरफ सुबह ऑफिस जाने वाले या स्कूल में जाने वाले बच्चों को धुंध के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी। धुंध की वजह से सूर्य देव ने साढ़े दस बजे दर्शन दिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -धुंध व कोहरे मौसम में सफर के दौरान सावधानी रखने से वाहन चालक न केवल स्वयं बल्कि अन्य लोगों को भी सुरक्षित रख सकता है। आने वाले दिनों में कोहरे व धुंध के कारण सड़कों पर दृश्यता कम होती जा रही है। धुंध व कोहरे के मौसम में एहतियात बरतने व सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने से न केवल वाहन चालक स्वयं को बल्कि दूसरों को भी सुरक्षित रख सकेंगे। पुलिस द्वारा जगह-जगह जाकर गाड़ियों व ट्रैक्टर-ट्राॅली आदि पर भी रिफ्लेक्टर टेप लगाई जा रही है।
-आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।