{"_id":"6a109ae9df0769c608020557","slug":"flying-squad-will-now-conduct-cleanliness-checks-in-the-district-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-154355-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में अब फ्लाइंग स्क्वॉड करेगी स्वच्छता जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में अब फ्लाइंग स्क्वॉड करेगी स्वच्छता जांच
Fri, 22 May 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 22 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 के क्रियान्वयन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देश देत
फतेहाबाद। स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के लिए अब सभी एसडीएम के नेतृत्व में फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किए जाएंगे। ये टीमें गांवों और शहरों में रैंडम निरीक्षण कर कचरा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था और नियमों की पालना की स्थिति जांचेंगी। निरीक्षण रिपोर्ट हर माह संबंधित पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य रहेगा।
डीसी डॉ. विवेक भारती ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित वीसी सभागार में ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के लिए नियमित निरीक्षण जरूरी हैं। साथ ही कचरा प्रबंधन नियमों की सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। डीसी ने अधिकारियों को तय निर्देशों के अनुसार काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने एमए शाखा को जिले में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सेल गठित करने के आदेश दिए ताकि निगरानी व्यवस्था प्रभावी बन सके। डीसी ने गांवों के लिए डीडीपीओ और शहरी क्षेत्रों के लिए डीएमसी को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी जारी किए।