फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five years imprisonment and Rs 25,000 fine for molestation and attempted rape

Fatehabad News: छेड़छाड़ व दुष्कर्म प्रयास के दोषी को पांच वर्ष कैद, 25 हजार रुपये जुर्माना

Mon, 23 Mar 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment and Rs 25,000 fine for molestation and attempted rape
फतेहाबाद। नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म प्रयास के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए पांच वर्ष के साधारण कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना जमा न करने पर दोषी को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित गर्ग ने आरोपी रिंकलजीत सिंह उर्फ रिंका को पॉक्सो अधिनियम की धारा 10 के तहत दोषी करार दिया। मामले की पैरवी अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला न्यायवादी नवदीप ने की। अभियोजन अधिकारियों डॉ. सुनील कुमार खीची और देवेंद्र कुमार मित्तल ने बताया कि 19 अगस्त 2024 को शिकायत थाना सदर रतिया में दी गई थी।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप था कि आरोपी रिंकलजीत ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के समय पीड़िता की छोटी बहन भी मौके पर मौजूद थी जिसने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोगों के हस्तक्षेप से आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने जांच के दौरान आवश्यक साक्ष्य जुटाए और प्रासंगिक धाराओं में चालान अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने सशक्त साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए, जिनके आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed