{"_id":"66748dc14798996e2503e8a9","slug":"five-years-guarantee-tricolor-lights-could-not-be-lit-even-for-one-year-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-118257-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पांच साल की गारंटी, एक वर्ष भी नहीं जल पाईं तिरंगा लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पांच साल की गारंटी, एक वर्ष भी नहीं जल पाईं तिरंगा लाइटें
विज्ञापन
फतेहाबाद मेंे भट्टू रोड पर खराब तिरंगा लाइट।
फतेहाबाद। जिले में पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर के मुख्य मार्गों पर लगाई गई तिरंगा लाइटें अब खराब होने लगी हैं। फतेहाबाद शहर में नगर परिषद प्रशासन ने 15 लाख रुपये की लागत से तिरंगा लाइटें लगवाई थीं। पांच वर्ष की गारंटी वाली तिरंगा लाइटों में एक वर्ष पूरा होने से पहले ही खराबी आने लगी हैं।
शहर में लगी तिरंगा लाइट कहीं बंद पड़ी है, तो कहीं टूट चुकी हैं। 40 फीसदी लाइटों में कोई न कोई खराबी आ चुकी है। बार-बार मनाही के बावजूद इन तिरंगा लाइटों के पोल के ऊपर अवैध होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। इनको लाइटों के पास से गुजरने वाले नगर परिषद के अधिकारी भी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। गौरतलब है कि जुलाई 2023 में शहर के मिनी बाईपास से लेकर लालबत्ती चौक तक और लघु सचिवालय से लेकर रतिया रोड तक डिवाइडरों पर तिरंगा लाइटें लगाई गई थीं। इन लाइटों को लगाने का मकसद शहर के सुंदरीकरण के साथ-साथ लोगों में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की भावना पैदा करना था। मगर फ्लेक्स का कारोबार करने वाले इन लाइटों की तो सुंदरता ही खराब करने में लगे हुए हैं।
-- -- -- -- -- -
लाइटों को लगे हुए अगस्त माह में एक वर्ष पूरा होगा
शहर में लगाई गई तिरंगा लाइटों की पांच साल तक की गारंटी है। टेंडर प्रक्रिया में लाइटें देने वाली कंपनी को पांच साल तक गारंटी की भी जिम्मेदारी दी गई थी। इन लाइटों को लगे हुए अगस्त माह में एक वर्ष पूरा होगा, लेकिन कई लाइटें तो छह महीने में ही खराब हो गई। अधिकारियों के अनुसार गारंटी की समय अवधि में अगर लाइटें खराब होती हैं, तो कंपनी के कर्मचारी खुद इन लाइटों को ठीक करेंगे। इसके अलावा तिरंगा लाइटों के हर पोल पर फाइबर इंटरनेट की तारों का जाल बन चुका है। इन तारों और अवैध होर्डिंग्स को लगाते समय भी तिरंगा लाइटों को नुकसान होता है। शहरवासी भगतसिंह, धीरज कुमार, देवीराम, पवन कुमार, गुलाब सिंह, रामनिवास, विनोद शर्मा, लक्की पंजाबी ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन को इन तिरंगा लाइटों की सुध लेनी चाहिए। जो लाइटें खराब हो गई है, उन्हें या तो ठीक करवाएं या फिर उनकी जगह नई लाइटें लगाएं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
:: शहर में पिछले वर्ष लगाई गई तिरंगा लाइटाें में से कुछ लाइटें खराब हुई हैं। इन लाइटों की पांच वर्ष तक की कंपनी की गांरटी है। हमने कंपनी को इन लाइटों को ठीक करने के लिए लिखित में पत्र दे दिया है। बहुत जल्द इन लाइटों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-अमित कौशिक, एक्सईएन, नगर परिषद फतेहाबाद