{"_id":"630118c13835e81f152344ea","slug":"five-cows-die-of-lumpy-pox-115-new-found-sick-fatehabad-news-hsr6396892129","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी पॉक्स से पांच गायों की मौत, 115 नए बीमार मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी पॉक्स से पांच गायों की मौत, 115 नए बीमार मिले
विज्ञापन
रतिया में गाय को लंपी पॉक्सी की वैक्सीन लगाते पशु चिकित्सक।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद में शनिवार को लंपी पॉक्स संक्रमित 115 गायें मिली हैं। वहीं, पांच गायों की मौत हो गई। विभाग के पास आई 22 हजार 200 डोज में से 16 हजार 294 गायों को वैक्सीन लगा दी गई है। शेष बची गायों को रविवार को वैक्सीन लगाई जाएगी।
पशुपालन विभाग को मिली लंपी स्किन की हर वैक्सीन में तीन एमएल दवा है और एक डोज से तीन गायों को एक-एक एमएल की डोज लगाई जा रही है। पशुपालन विभाग ने प्रथम चरण में इन डोजों के माध्यम से 22 हजार 200 गायों को डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसमें से 16 हजार 294 गायों को डोज लगा दी गई है। शेष बची 5906 गायों को रविवार को डोज लगा दी जाएगी। पशुपालन विभाग ने अन्य गायों के टीकाकरण के लिए डिमांड भेजी हुई है और जल्द ही इसके आने की संभावना है।
मरने वाली गायों का आंकड़ा अब 37
जिले में शनिवार को लंपी पॉक्स से मरनेवाली पांच गायों में एक गाय खुंबर, एक मानावाली, एक फतेहाबाद क्षेत्र व दो रतिया की हैं। जिले में लंपी से मरने वाली गायों का आंकड़ा अब 37 तक पहुंच गया है। वहीं जिले में शनिवार को पशुओं में लंपी पॉक्स के 115 नए मामले सामने आए हैं जिससे लंपी ग्रस्त पशुओं की संख्या बढ़कर 1313 पहुंच गई है। 678 गाय इस बीमारी के प्रकोप से ठीक हो चुकी हैं और अभी भी जिले में 653 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
लंपी स्किन रोग से पांच गायों की मौत हुई है और 115 नए केस आए हैं। जो डोज हमें मिली हैं, उससे 62 फीसदी वैक्सीनेशन का काम पूरा हो चुका है। रविवार को शेष पशुओं को वैक्सीन लगा दी जाएगी। वैक्सीन की अगली खेप के लिए मुख्यालय को पहले से ही लिख दिया गया है।
-डॉ. सुखविंद्र गिल, उपनिदेशक पशुपालन विभाग, फतेहाबाद।