फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five bus queue shelters will be built in the city on the lines of Hisar.

Fatehabad News: हिसार की तर्ज पर शहर में बनेंगे पांच बस क्यू शेल्टर

Thu, 22 Feb 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 22 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Five bus queue shelters will be built in the city on the lines of Hisar.
नगर परिषद द्वारा बस क्यू शेल्टर को लेकर तैयार करवाया गया डिजाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर के मुख्य रोड स्थित बस स्टॉपेज पर यात्रियों की सुविधा के लिए नगर परिषद बस क्यू शेल्टर बनवाने जा रही है। नगर निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। नगर परिषद को अपने क्षेत्र में कम से कम पांच और नगर पालिका को अपने क्षेत्र में तीन बस क्यू शेल्टर का निर्माण करना है। ये बस क्यू शेल्टर हिसार की तर्ज पर बनाए जाएंगे। इसको लेकर नगर परिषद ने डिजाइन भी तैयार करवा लिया है।
बस क्यू शेल्टर को लेकर नगर परिषद जल्द टेंडर की प्रक्रिया शुरू करेगा। नगर परिषद अधिकारियों ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि बस क्यू शेल्टर मुख्य रोड, जहां से बसें रुकती है वहीं पर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

---------
यहां बनाए जाएंगे बस क्यू शेल्टर :
- पुराना बस स्टैंड
- जाट धर्मशाला के पास पुराना बस स्टैंड
- भट्टू रोड बस स्टैंड
- भूना रोड
- बीघड़ रोड बस स्टैंड
---------
पहले वार्ड स्तर पर बनवाए जा चुके हैं बस क्यू शेल्टर
नगर परिषद द्वारा पिछले हाउस के कार्यकाल में वार्ड स्तर पर बस क्यू शेल्टर लगवाए गए थे। मुख्य रोड पर लगे बस क्यू शेल्टर टूट भी चुके हैं। भट्टू रोड पर बस क्यू शेल्टर की छत पिछले दिनों टूट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बस का इंतजार करने वाले लोगों की सुविधा के लिए मुख्य रोड पर बस क्यू शेल्टर लगाए जाएंगे। इसको लेकर डिजाइन आ चुका है। जल्द ये बस क्यू शेल्टर लग जाएंगे। यात्रियों को बारिश या फिर धूप में असुविधा नहीं होगी। - अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता



निकाय मंत्री के आदेश पर जिले के नगर परिषद क्षेत्र में पांच और नगर पालिका क्षेत्र में तीन बस क्यू शेल्टर लगाए जाएंगे। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। - संजय बिश्नोई, जिला नगर आयुक्त, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed