फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fisheries is a good way to strengthen the rural economy

Fatehabad News: मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का अच्छा माध्यम

Wed, 03 Sep 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 03 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Fisheries is a good way to strengthen the rural economy
फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल (एमएम) कॉलेज के जीव विज्ञान विभाग की ओर बुधवार को मत्स्य पालन पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य वक्त के तौर पर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से सहायक प्रोफेसर डॉ. कविता शर्मा ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. कविता ने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा माध्यम है। उन्होंने विभिन्न मछली प्रजापतियों, कृत्रिम प्रजनन, तालाब प्रबंधन और मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भारत में जल संसाधनों की प्रचुरता के कारण मत्स्य पालन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने को लेकर सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तरी सत्र में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जीव विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. श्रुति मोंगा ने आयोजन में मिली जानकारी को विद्यार्थियों को लाभकारी बताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर छत्रपाल शर्मा रिटायर्ड भारतीय वायुसेना, डॉ. विजय गोयल, प्रो. मंजू कुमारी, प्रो. शैंकी बंसल, प्रो. मुकुल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed