फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   First put oil in bike, asked for money, then escaped by showing pistol

पहले बाइक में डलवाया तेल, पैसे मांगे तो पिस्तौल दिखाकर हुए फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
First put oil in bike, asked for money, then escaped by showing pistol
फतेहाबाद के पेट्रोल पंप पर तेल डलवाकर फरार होते हुए युवक सीसीटीवी में कैद। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के हिसार रोड पर पुलिस लाइन के पास मौजूद कुलड़िया पेट्रोल पंप पर रविवार रात बाइक पर आए दो युवकों ने तेल डलवाया और फिर पिस्तौल दिखाकर बिना पैसे फरार हो गए। पंप के मैनेजर गांव धांगड़ निवासी अनिल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें बाइक पर आए दो युवक टंकी भरवा करवा लेते हैं और पिस्तौल दिखाकर फरार हो जाते हैं। पुलिस को दी शिकायत में मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने सेल्समैन मुकेश को तेल डालने के लिए कहा। कर्मचारी ने पहले 200 रुपये का तेल डाला। जिसके बाद उन्होंने कहा कि 900 रुपये का डालना था। इसके बाद कर्मचारी ने 550 रुपए का तेल डाला और टंकी फुल हो गई। टंकी में 750 कुल रुपये का तेल डाला गया। कर्मचारी ने जब पैसे मांगे तो युवक बोले पैसे अभी लेगा या बाद में और इसके बाद पिस्तौल दिखाई और फरार हो गए। कर्मचारी ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेकी करने वालों के नाम सौंप चुकी एसोसिएशन, लेकिन नहीं हुई कार्रवाई
पंप पर तेल डलवाकर फरार होने के मामले में एफआईआर में जिला फतेहाबाद पेट्रोलियम एसोसिएशन ने एसपी को 13 जून 2022 को प्रतिवेदन सौंपने का भी जिक्र किया गया है। जिसमें बताया गया है कि पेट्रोल पंपों पर असामाजिक तत्वों द्वारा रेकी की जा रही है। इसको लेकर कुछ नाम भी बताए गए। एसपी को दी गई शिकायत पर डीएसपी हेड क्वार्टर ने जांच के आदेश दिए थे। लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई है और न ही संपर्क किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले में सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- जगदीश चंद्र, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed