{"_id":"69989779cb15cea951064a49","slug":"first-oral-cancer-operation-in-civil-hospital-lump-removed-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-148983-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में पहली बार मुंह के कैंसर का ऑपरेशन, निकाली गांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में पहली बार मुंह के कैंसर का ऑपरेशन, निकाली गांठ
Fri, 20 Feb 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मुंह के कैंसर का ऑपरेशन करते हुए चिकित्सकस्त्रोत : स्वास्थ्य वि
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के दंत विभाग में पहली बार मुंह के कैंसर का सफल ऑपरेशन हुआ है। एक मरीज ऊपरी जबड़े में सूजन और दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था। जांच और बायोप्सी के बाद रिपोर्ट में वेरुकस कार्सिनोमा (एक प्रकार का मुंह का कैंसर) की पुष्टि हुई है।
इसके बाद ओरल सर्जन डॉ. मदन लाल ने वीरवार को टीम के साथ मिलकर सफल ऑपरेशन करके गांठ को निकाल दिया। ऑपरेशन में करीब तीन घंटे का समय लगा। विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल ने बताया कि मरीज पिछले 6 से 7 महीनों से सामने के दांतों के पीछे ऊपरी जबड़े में सूजन से परेशान था। बीते 20 से 25 दिनों से उसे दर्द भी होने लगा था।
मरीज ने बताया कि सूजन का आकार धीरे-धीरे बढ़ता गया। वह उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) का मरीज है, हालांकि अन्य किसी गंभीर बीमारी का इतिहास नहीं मिला। दंत चिकित्सकों ने जांच के दौरान पाया कि मरीज का मुंह सामान्य रूप से खुल रहा था, लेकिन प्रीमेक्सिलरी क्षेत्र (ऊपरी जबड़े के आगे के हिस्से) में एक मोटी, सफेद-गुलाबी रंग की उभरी हुई गांठ मौजूद थी।
विज्ञापन
यह गांठ लगभग 5×4×2 सेंटीमीटर आकार की थी और दोनों प्रीमोलर दांतों के बीच पूरे हिस्से में फैली हुई थी। साथ ही यह लैबियल वेस्टिब्यूल और होंठ की अंदरूनी म्यूकोसा तक फैल चुकी थी। मुंह में संदिग्ध वृद्धि को देखते हुए मरीज की बायोप्सी की गई। पैथोलॉजी रिपोर्ट में इसे वेरुकस कार्सिनोमा बताया गया, जो मुंह के कैंसर का एक प्रकार है और आमतौर पर तंबाकू सेवन से जुड़ा माना जाता है।
-- -- --
घाव या गांठ को न करें नजरअंदाज
डॉक्टरों का कहना है कि मुंह में लंबे समय तक बनी रहने वाली किसी भी असामान्य सूजन, घाव या गांठ को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और उपचार से गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है। मरीज को आगे के उपचार के लिए आवश्यक सलाह दी गई है।
-
मुंह में लगातार सूजन, दर्द या असामान्य वृद्धि दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें और नियमित दंत जांच कराते रहें। नागरिक अस्पताल के दंत विभाग में हर तरह की बीमारी का उपचार की सुविधा है।
-डॉ. कुलदीप गौरी, सीनियर कंसलटेंट, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।