फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   First, in the name of consideration, they gave the goods of a different company, now they are demanding money

Fatehabad News: पहले लिहाज के नाम पर दिया अलग कंपनी का सामान, अब मांग रहे रुपये

Sat, 16 May 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 16 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
First, in the name of consideration, they gave the goods of a different company, now they are demanding money
फतेहाबाद के सिरसा रोड पर गोदाम में पुरानी मशीन के साथ सामान न होने पर पैसे देता डिपो होल्डर। सं
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय स्थित सिरसा रोड पर खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम में शुक्रवार को जिले के टोहाना, रतिया व जाखल खंड के डिपो होल्डरों को नई 5 जी मशीन व तौल कांटे दिए गए। मशीनों को चलाने के बारे में मिलने वाले प्रशिक्षण के अभाव को लेकर डिपो होल्डर्स में नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन


डिपो संचालकों ने बताया कि 2जी मशीनों के साथ लिहाज के नाम पर अलग-अलग कंपनी का सामान दिया था लेकिन अब उनसे चार्जर के 830 रुपये व एंटीना के 250 रुपये रुपये वसूले जा रहे हैं। नई मशीनें लेने के लिए पहुंचे डिपो होल्डर्स ने बताया कि इनके संचालन को लेकर अब तक किसी प्रकार का प्रशिक्षण नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


रोष जताते हुए कहा कि कई डिपो होल्डर्स पहली बार इस तकनीक का उपयोग करेंगे ऐसे में बिना प्रशिक्षण मशीन चलाना उनके लिए मुश्किल होगा। उनका कहना है कि यदि मशीन में तकनीकी समस्या आती है तो उसे ठीक कराने या संचालन समझने के लिए कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

:: पहले दिया अलग सामान, अब मांग रहे हैं रुपये

नई मशीन लेने के लिए डिपो होल्डर्स ने नाम न छापने पर बताया कि काफी बार कोई राशन डिपो होल्डर अपना राशन डिपो छोड़ देता है तो उसके आसपास के डिपो होल्डर को वहां के राशन वितरण की जिम्मेदारी दी जाती है। जब उस राशन डिपो को अपने अंडर लेते हैं तो हम उसका पूरा सामान मांगते है तो अधिकारी बोलते है कि अगर सामान नहीं है तो एक बार काम चला लो कोई दिक्कत नहीं है। अब यहां पर साथ वाला सामान मांग रहे हैं। अगर सामान नहीं है तो उसके पैसे देने के लिए बोल रहे हैं। अब कई डिपो होल्डर्स ने सामान न हाेने पर रुपये जमा करवाए हैं।


----

नई 5जी मशीनों का वितरण शुरू हो गया है। जल्द ही डिपो होल्डर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 2जी मशीनों के साथ अलग-अलग कंपनी के सामान होने पर ही विभागीय नियमानुसार राशि जमा करवाई जा रही है।

- कुशलपाल बूरा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed