फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   first Covid case for Fatehabad

दिल्ली से लौटी फतेहाबाद की युवती और बड़ोपल का युवक कोरोना पॉजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
first Covid case for Fatehabad
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फतेहाबाद । पिछले दो माह से कोरोना को मात देने वाले फतेहाबाद शहर में भी आखिरकार कोरोना ने दस्तक दे ही दी। शुक्रवार देर सांय फतेहाबाद शहर के इंद्रपुरा मोहल्ले की रहने वाली युवती और साथ लगते गांव बड़ोपल में कोरोना के कुल दो नए केस सामने से हडक़ंप मच गया। दोनों दो-तीन दिन पहले ही दिल्ली से लौटे थे और फिलहाल होम क्वारंटीन किया गया था। सीएमओ डा. मनीष बंसल ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने अभी तक ये नहीं बताया है कि फतेहाबाद शहर के किस मोहल्ले की रहने वाली है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार जल्द ही गांव बड़ोपल और युवती की कालोनी को सील करके आसपास के एरिया को बफर जोन में तब्दील कर दिया जाएगा। इसके साथ ही फतेहाबाद जिले में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढक़र १४ हो गई है। अगर हिसार में दिए गए सैंपल के चलते कोरोना पॉजिटिव पाया गया दुष्कर्म का आरोपी भी फतेहाबाद जिले में गिना जाता है तो कोरोना मरीजों की संख्या बढक़र १५ हो जाएगी। 
पिछले चार दिन में फतेहाबाद जिले में कोरोना ने एकाएक रफ्तार पकड़ी है और चार दिन में एक के बाद एक कुल छह-सात केस सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों कोरोना मरीजों को अब अग्रोहा मेडिकल में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और दोनों को अब अग्रोहा मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में यूएस की क स्टमर सर्विस कंपनी में कार्यरत थी और लॉकडाउन के दौरान से ही अपने कमरे में ही थी। मंगलवार को ही उसका भाई उसे लेकर दिल्ली से फतेहाबाद लेकर आया था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल केवल युवती के ही सैंपल लिए थे जबकि उसके भाई के सैंपल नहीं लिए गए थे। सीएमओ डा. मनीष बंसल ने बताया कि युवक भी पिछले दिनों ही दिल्ली से लौटा है और २७ मई को ही इनके सैंपल लिए गए थे। शुक्रवार देर सांय जांच रिपोर्ट में दोनों को कोरोना पॉजिटिव बताया गया जिसके बाद इनके परिवार के लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed