फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Firing on construction of embankment, 19 nominated including sarpanch of Musakheda village

Fatehabad News: तटबंध बनाने पर फायरिंग, मूसाखेड़ा गांव के सरपंच सहित 19 नामजद

Tue, 18 Jul 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा) Updated Tue, 18 Jul 2023 01:16 AM IST
सार

बाढ़ से बचाव के लिए ग्रामीणों के बीच क्षेत्र को ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित रखने की होड़ मची है। वारदात की वीडियो भी आई सामने आई है। वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति फायरिंग करते हुए नजर आता है।

विज्ञापन
Firing on construction of embankment, 19 nominated including sarpanch of Musakheda village
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र में घग्गर नदी में बढ़ते जलस्तर के साथ ही आपसी विवाद भी ग्रामीणों के बीच बढ़ता ही जा रहा है। बाढ़ से बचाव के लिए हर गांव के ग्रामीणों के बीच अपने क्षेत्र को ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित रखने की होड़ लग गई है। इसी कड़ी में ढाणी बबनपुर के ग्रामीण रविवार रात को आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन

 

विवाद इतना बढ़ गया कि मूसाखेड़ा के ग्रामीण हथियार लेकर तटबंध के पास पहुंच गए और हवाई फायरिंग कर दी। इस मामले में मूसाखेड़ा गांव के सरपंच सहित 19 ग्रामीणों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने 100-150 लोगों के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

 

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। हालांकि सोमवार शाम को ढाणी बबनपुर के किसान चरण सिंह की शिकायत पर गांव मूसाखेड़ा के सरपंच बलविंदर सिंह, सरपंच के पिता जनरल सिंह, रंजीत सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत, गुरतेज, मुखराज, कर्मा, अमरीक, कर्मवीर, गुरलाल, गमदूर, अमृतपाल, मोहना सहित 19 लोगों को नामजद किया है, जबकि 100-150 अन्य ग्रामीणों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस दौरान जाखल के बीडीपीओ राजवीर सिंह भी मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ढाणी बबनपुर के ग्रामीण चरण सिंह ने शिकायत में कहा कि उनका गांव नीचे क्षेत्र पर बना हुआ है, जबकि उनके गांव से थोड़ी दूर पर मूसाखेड़ा गांव है। उनके गांव के ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्र को बचाने के लिए तटबंध लगा रहे थे तो मूसाखेड़ा गांव के सरपंच बलविंदर सिंह व अन्य ग्रामीण उक्त तटबंध को तोड़ने की धमकी दे रहे थे। इस पर उनकी बहस हो गई।

 

आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और तटबंध बना रहे उनके गांव के ग्रामीणों के सामने दो और तीन फायर कर दिए। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति दूर सामने खड़े लोगों को ललकारता है और फिर दो तीन बार फायर करता है।


 

रतिया सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि ग्रामीण चरण सिंह की शिकायत के आधार पर मूसाखेड़ा के सरपंच व आसपास के 19 नामजद ग्रामीणों सहित 100-150 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बाकी जानकारी सुबह दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed