फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fireworks continued till late night, burning everyone from children to teenagers

Fatehabad News: देर रात तक चली आतिशबाजी, मासूमों से लेकर किशोर तक झुलसे

Tue, 21 Oct 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 21 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Fireworks continued till late night, burning everyone from children to teenagers
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ब्लड बैंक में मरीजों के सैंपल लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी संवाद
फतेहाबाद। रोशनी और खुशियों का पर्व दिवाली कई परिवारों के लिए हादसों की वजह बन गया। सोमवार को दिवाली के मौके पर जिलेभर में जमकर आतिशबाजी हुई, लेकिन सुरक्षा नियमों की अनदेखी के चलते कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शहर के नागरिक अस्पताल में पटाखों से झुलसने के सात मामले सामने आए हैं। झुलसने वालों में छोटे बच्चे से लेकर किशोर तक शामिल हैं। वहीं आशंका है कि शहर में करीब 20 से अधिक लोग पटाखों से झुलसे हैं, जिनमें से कई ने निजी अस्पतालों या घर पर ही इलाज करवाया।
विज्ञापन

रात को 10 बजे तक आतिशबाजी का समय निर्धारित किया गया था लेकिन रात 12 बजे के बाद तक खूब पटाखे छुड़ाए गए। नागरिक अस्पताल से मिली रिपोर्ट मुताबिक फतेहाबाद निवासी मोहित (5), 8 साल का नुकुल, डीएसपी रोड निवासी समय (15), डीएसपी रोड निवासी अभिषेक (17), 11 साल का निकुश, पुरानी तहसील चौक निवासी निकुश और ठाकर बस्ती निवासी 13 साल का अनुज झुलस गया। इन्हें नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पांच विशेषज्ञ रहे छुट्टी पर
नागरिक अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी खुली रही, लेकिन पांच विशेषज्ञ छुट्टी पर रहे। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ, कान-नाक गला रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, सर्जन, मनोचिकित्सक की ओपीडी बंद रहे। हालांकि अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की संख्या भी कम थी। बुधवार को सरकारी अवकाश के चलते फिर ओपीडी बंद रहेगी। अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed