फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire truck carrying the animals held in

पशुओं को ले जा रहे ट्रक में लगाई आग

Tue, 27 May 2014 12:17 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Tue, 27 May 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन

कुम्हारिया गांव से खाराखेड़ी रोड पर पांच बाइक सवारों ने पशुओं को ले जा रहे ट्रक को आग के हवाले कर दिया। ट्रक में तीन सांड थे जिसमें से दो की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी तीसरे को ट्रक से नीचे उतार लिया गया था। यह वारदात किशनगढ़ ब्रांच और सिद्धमुख ब्रांच के पास रात करीब दो बजे हुई मगर पुलिस को सूचना सुबह करीब पांच बजे दी।

विज्ञापन

     
सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ गांव पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सूचना दी। मगर जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंचती ट्रक पूरी तरह जल चुका था और उसकी आग बुझ चुकी थी। पुलिस का कहना है कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि आग लगाने वाले गोभक्त रहे होंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ट्रक के इंजन नंबर से ट्रक के मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

       बताया जाता है कि गांव कुम्हारिया से खाराखेड़ी पर देर रात करीब दो बजे किशनगढ़ और सिद्धमुख ब्रांच के पास पांच बाइक सवारों से एक ट्रक को आग लगा दी। ट्रक में जिस समय आग लगाई तक तब ट्रक का ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इसके बाद पांच बाइक सवारों ने ट्रक में मृत पड़े दो सांडों समेत तीन को नीचे उतारा। इसके बाद तीसरे सांड की भी तुरंत मौत हो गई। इससे गुस्साए पांच अज्ञात लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार ट्रक को आग लगाने वाले गोभक्त थे जो ट्रक को आग लगाकर भाग गए। इसके बाद सुबह पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और मृत पड़े सांडों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो नहरों के बीच फंस गया ट्रक
ग्रामीणों के अनुसार रात को पांच बाइक सवार ट्रक के पीछे लगे हुए थे। ट्रक गंाव कुम्हारिया की तरफ से खाराखेड़ी की तरफ जा रहा था। नहरों के पास आकर ट्रक ड्राइवर ने अंधेरे में रास्ता पता न होने के कारण दो नहरों के बीचे बने रास्ते में ट्रक को मोड़ दिया जिससे नहर पर बने पुल का एक हिस्सा भी टूट गया। आगे रास्ता न पाकर ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

ट्रक में मृत मिले पशु
ट्रक में पशु मृत पड़े थे। यह देखकर लोग भड़क गए और ट्रक से पशुओं को नीचे उतार ट्रक को आग के हवाले कर दिया और मौके से भाग खड़े हुए।

ग्रामीणों ने पशुओं को दफनाया
सुबह करीब छह बजे आसपास के गांवों में यह समाचार आग की तरह फैल गई। ट्रक को देखने के लिए ग्रमीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के आने पर पशुओं का पोस्टमार्टम करने के बाद ग्रामीणों ने पशुओं को नहर के पास ही जमीन में दफना दिया।

गांव के बीच से निकलते हैं गोतस्कर
हाईवे पर पुलिस की तैनाती और गोरक्षा दलों की मुस्तैदी से तंग आकर गोतस्करों ने मेन रास्तों को छोड़कर गांव से निकलना शुरू कर दिया है, क्योंकि उन रास्तों पर काफी अंधेरा होता है और खेतों के रास्ते पकड़े जाने पर आसानी से भाग जा सकता है। इसलिए इस ट्रक को गांव कुम्हारिया से खाराखेड़ी की तरफ ले जाया जा रहा था। पर शायद गो रक्षकों को इसकी भनक पहले ही लग गई और ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया और ट्रक का आग के हवाले कर दिया।


इंजन नंबर से ट्रेस होगा मामला
इस बारे में थाना सदर एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि शुरुआती जांच में शक की सुई गोरक्षकों पर जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को सूचना पांच बजे के बाद मिली। इसके बाद तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है। ट्रक के इंजन नंबर से ट्रक के मालिक का पता निकाला जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed