फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire guts huts, destroys goods worth thousands

Fatehabad News: आग से झुग्गियां जलीं, हजारों का सामान नष्ट

Sun, 26 Apr 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 26 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Fire guts huts, destroys goods worth thousands
झुग्गी झोपड़ियों में लगी आग के बाद उठता धुआं।
टोहाना। राजनगर क्षेत्र में बनी झुग्गियों में दोपहर बाद अचानक आग लग गई। इससे उनमें रखा हजारों रुपये कीमत का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 1 घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

आग का कारण बिजली की तार में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार झोपड़ियों में रखे गैस सिलिंडर खाली होने के कारण आग पर जल्दी काबू पाया गया नहीं तो यह हादसा और ज्यादा भीषण हो सकता था। इस आग के कारण 18 से 20 परिवार की झुग्गियां जलकर नष्ट हो गईं।
विज्ञापन

इनमें से ज्यादातर परिवार बिहार व उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वे यहां मेहनत और मजदूरी का कार्य कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। आग से यूपी के हसमगंज निवासी हरि प्रसाद, बिहार निवासी अमृत, सुनील, सतन सिंह, त्रिलोक चौधरी, इंद्र सिंह, सीता देवी, सरमन मंडल, अमृत बिन, कविता, जीतो, कमलापति, सुधा कुमारी, चंदन कुमारी, ललित सिंह, सुनीता देवी, सूरज बिंद, मरनी देवी, जानकी देवी, सजन भील और रीना देवी की झुग्गी जल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ रोड चौकी प्रभारी ओमप्रकाश जांगड़ा ने बताया कि राजनगर क्षेत्र में दोपहर के समय झुग्गियों में आग लगने की सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। गनीमत रही कि आग से जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed