फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire department connected to dial 112, delay in reaching the incident site

Fatehabad News: डायल 112 से जुड़ा दमकल विभाग, घटना स्थल पर पहुंचने में हो रही देरी

Tue, 09 Apr 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 09 Apr 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fire department connected to dial 112, delay in reaching the incident site
फतेहाबाद के दमकल कार्यालय में खड़ी गाड़ियां। 
फतेहाबाद। खेतों में गेहूं की फसल पक कर तैयार है और इस दौरान आगजनी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं, लेकिन दमकल विभाग के सामने एक समस्या आ गई है। अब दमकल विभाग व अन्य आपातकालीन घटनाओं को डायल 112 से जोड़ दिया गया है। पहले इसकी सूचना पंचकूला मुख्यालय जाती है और इसके बाद संबंधित विभाग के पास आती है। ऐसे में कई बार घटना स्थल पर पहुंचने में देरी भी हो जाती है।
विज्ञापन


इस मामले में बड़ी समस्या दमकल विभाग को हो रही है। अगर कहीं पर आगजनी की घटना होती है, तो लोग दमकल विभाग के नंबर 101 पर डायल करते हैं, लेकिन अब इस नंबर को डायल 112 के अंदर मर्ज कर दिया गया है। जिस कारण दमकल विभाग की परेशानी बढ़ गई है। पहले आगजनी की घटना होने पर दमकल विभाग के नंबर 101 पर सीधी कॉल आती थी और जहां आग लगी है, उस स्थान का भी पता समय पर चल जाता था। अब अगर कोई व्यक्ति आगजनी की घटना की सूचना 101 नंबर भी देता है, तो यह कॉल सीधा पंचकूला से जुड़ती है। जिसमें कई प्रकार की सूचनाएं मागी जाती हैं और बाद में इसी कॉल को दमकल विभाग के पास भेजा जाता है। इस मामले में समस्या यह है कि संबंधित कॉलर के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती। वहीं जो लोकेशन दी जाती है वह भी काफी आगे या पीछे रहती है। जिस कारण दमकल कर्मचारियों को अधिक मेहनत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि दमकल विभाग में पहले ही कर्मचारियों का टोटा है और अब डायल 112 पर डायरेक्ट कॉल जाने से उनको अधिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।



----दमकल विभाग को डायल 112 में मर्ज किया गया है। इससे पहले कोई भी आगजनी की सूचना पंचकूला मुख्यालय में जाती है और वहां से दमकल विभाग को सूचना मिलती है। इस प्रक्रिया में कई बार देरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमेश कुमार, फायर ऑफिसर, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed