{"_id":"62e2290797e7ab3b6d793f77","slug":"fire-broke-out-in-vehicle-on-badopal-road-from-village-kumharia-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: नीलगाय के सामने आने से अनियंत्रित हुई कार, पेड़ से टकराने के बाद लगी आग, बाल-बाल बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: नीलगाय के सामने आने से अनियंत्रित हुई कार, पेड़ से टकराने के बाद लगी आग, बाल-बाल बचा चालक
Thu, 28 Jul 2022 11:45 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:45 AM IST
सार
चिंदड निवासी दर्शन सिंह रात को कुम्हारिया से बड़ोपल आ रहा था। रास्ते में नीलगाय अचानक उसकी गाड़ी के आगे आ गई। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से जा टकराई। इसके बाद गाड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के गांव कुम्हारिया से बड़ोपल रोड पर बुधवार देर रात को एक गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी के आगे अचानक नील गाय आने के बाद गाड़ी पेड़ से टकरा गई और उसमें आग लग गई। हालांकि हादसे में गाड़ी चालक बाल बाल बच गया। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चिंदड निवासी दर्शन सिंह रात को कुम्हारिया से बड़ोपल आ रहा था। रास्ते में नीलगाय अचानक उसकी गाड़ी के आगे आ गई। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से जा टकराई। इसके बाद गाड़ी में आग लग गई। दर्शन ने तुरंत गाड़ी से बाहर आकर अपनी जान बचाई। वहीं गाड़ी में आग लगती देख ग्रामीण एकत्रित हो गए और दर्शन सिंह को संभाला। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह से जल गई।
विज्ञापन