फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire broke out in two shops in Bhattumandi

Fatehabad News: भट्टू मंडी में दो दुकानों में लगी आग, नुकसान

Thu, 05 Jun 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 05 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in two shops in Bhattumandi
भट्टूमंडी में मेडिकल स्टोर में आग से जला सामान। स्त्रोत - सोशल मीडिया
भट्टू कलां। हिसार रोड पर स्थित नेशनल मेडिकल स्टोर व एक टेलर की दुकान में मंगलवार रात को आग लग गई। जिससे दोनों दुकानों में लाखों रुपये कीमत का सामना जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नेशनल मेडिकल स्टोर के संचालक राजकुमार ने बताया कि वह रात में मेडिकल स्टोर को बंद करके घर गया था। रात दो बजे बाद सूचना मिली कि मेडिकल स्टोर से धुंआ निकल रहा है। जिस पर उसने अग्निशमन विभाग व डायल 112 टीम को इसकी सूचना दी और खुद मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

वहीं आग सतगुरु टेलर्स की दुकान में भी पहुंच गई। आग से मेडिकल स्टोर में रखीं लाखों रुपये की दवा, फर्नीचर, कांउटर, फ्रीज, इन्वर्टर नष्ट हो गए। वहीं सतगुरु टेलर्स की दुकान में रखे कपड़े व कुछ फर्नीचर जल गया। साथ ही सिलाई मशीन और बिजली फिटिंग को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed