फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire broke out in the factory, firefighters brought it under control in 9 hours

Fatehabad News: कारखाने में लगी आग, दमकल कर्मियों ने 9 घंटे में पाया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the factory, firefighters brought it under control in 9 hours
बैजलपुर गांव के निकट बाबा राणाधीर केमिकल फैक्टरी में लगी हुई भीषण आग
भूना। हिसार रोड पर बैजलपुर गांव के नजदीक पुराने टायरों को जलाकर तेल और पाउडर व तार निकालने वाले एक कारखाने में बुधवार अलसुबह आग लग गई। आग ने फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर फतेहाबाद, टोहाना, रतिया, भूना, उकलाना व धारसूल से पहुंची दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियों ने करीब नौ से दस घंटे की मशक्कत के बाद बुधवार सुबह आग पर काबू पाया। आग से फैक्टरी में लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

हिसार रोड पर स्थित बैजलपुर गांव के पास बाबा राणाधीर केमिकल फैक्टरी है, इसमें पुराने टायरों को जलाकर तेल, पाउडर और तार निकालने का काम होता है। मंंगलवार देर रात करीब दो बजे बॉयलर के पास से आग की लपटें निकलते देख कर्मचारियों ने उसे बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग थमने के बजाय और फैल गईं। आग ने फैक्टरी परिसर में रखे पुराने टायरों और तेल को चपेट में ले लिया। आग भड़कती देख कर्मचारियों ने फैक्टरी से बाहर भागकर अपनी जान बचाई और फैक्टरी के मालिक को घटनाक्रम से अवगत करवाया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फैक्टरी के मालिक मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए फतेहाबाद व हिसार जिला के दमकल विभाग से मदद मांगी। सूचना पर सर्वप्रथम भूना व फतेहाबाद व टोहाना के दमकल की पांच गाड़ियां पहुंचीं। चूंकि फैक्टरी खुले एरिया में है और पूरे परिसर में टायर और तेल रखे होने की वजह से आग पूरे परिसर तक फैल गई। इसलिए उकलाना व रतिया तथा धारसूल के दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। टायर जलने से आसमान में काला धुआं और लपटें उठ रही थीं। इसलिए आग बुझाने में दमकल कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। करीब नौ घंटे तक जूझने के बाद दोपहर करीब सवा 12 बजे आग पर काबू पाया जा सका। फैक्टरी के मालिक मुकेश कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

बुधवार की अलसुबह बैजलपुर गांव के पास पुराने टायरों का तेल व पाउडर निकालने वाली फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंट्रोल रूम को सूचित किया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन बड़ी जनहानि होने से बच गई।
-संदीप कुमार, थानाध्यक्ष, भूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed