फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire Broke out in Thali Restaurant of Tohana

Fire in Restaurant: टोहाना के थाली रेस्टोरेंट में लगी आग, शार्ट सर्किट से हादसा, लाखों का सामान जलकर राख

Mon, 26 Sep 2022 10:06 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Sep 2022 10:06 AM IST
सार

सैनी मोहल्ला निवासी अजय ने करीब दो साल पहले हिसार रोड पर द थाली रेस्टोरेंट खोला था। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे पड़ोसियों ने फोन करके सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है।

विज्ञापन
Fire Broke out in Thali Restaurant of Tohana
टोहाना में रेस्टोरेंट में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

टोहाना में हिसार रोड स्थित थाली रेस्टोरेंट में सोमवार सुबह आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जल गया। मामले की सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सैनी मोहल्ला निवासी अजय ने करीब दो साल पहले हिसार रोड पर द थाली रेस्टोरेंट खोला था। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे पड़ोसियों ने फोन करके सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है। वे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना दमकल विभाग को दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ; उपासना का महापर्व शुरू: हाथी पर सवार होकर पधारी मां दुर्गा, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारें
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से रेस्टोरेंट में लगे एसी, एलईडी, फर्नीचर सहित काफी सामान जलकर खराब हो गया। अजय सैनी ने बताया कि वह रोजाना की तरह रेस्टोरेंट को बंद करके गया था, सुबह उसके पास पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है, वह मौके पर आया तो आग की लपटें उठ रही थी। सूचना दमकल विभाग को दी गई, लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed