{"_id":"63312c4ec1add60c432c65ff","slug":"fire-broke-out-in-thali-restaurant-of-tohana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire in Restaurant: टोहाना के थाली रेस्टोरेंट में लगी आग, शार्ट सर्किट से हादसा, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire in Restaurant: टोहाना के थाली रेस्टोरेंट में लगी आग, शार्ट सर्किट से हादसा, लाखों का सामान जलकर राख
Mon, 26 Sep 2022 10:06 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:06 AM IST
सार
सैनी मोहल्ला निवासी अजय ने करीब दो साल पहले हिसार रोड पर द थाली रेस्टोरेंट खोला था। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे पड़ोसियों ने फोन करके सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है।
विज्ञापन
टोहाना में रेस्टोरेंट में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोहाना में हिसार रोड स्थित थाली रेस्टोरेंट में सोमवार सुबह आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जल गया। मामले की सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सैनी मोहल्ला निवासी अजय ने करीब दो साल पहले हिसार रोड पर द थाली रेस्टोरेंट खोला था। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे पड़ोसियों ने फोन करके सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है। वे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना दमकल विभाग को दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ; उपासना का महापर्व शुरू: हाथी पर सवार होकर पधारी मां दुर्गा, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारें
विज्ञापन
आग से रेस्टोरेंट में लगे एसी, एलईडी, फर्नीचर सहित काफी सामान जलकर खराब हो गया। अजय सैनी ने बताया कि वह रोजाना की तरह रेस्टोरेंट को बंद करके गया था, सुबह उसके पास पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है, वह मौके पर आया तो आग की लपटें उठ रही थी। सूचना दमकल विभाग को दी गई, लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।