फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire broke out in tent house of village Bangaon, brought under control in three hours

Fatehabad News: गांव बनगांव के टेंट हाउस में लगी आग, तीन घंटे में पाया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in tent house of village Bangaon, brought under control in three hours
फतेहाबाद/भट्टू कलां। भट्टू खंड के गांव बनगांव स्थित टेंट हाउस में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग के कारण टेंट हाउस में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों ने आग की सूचना दमकल विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर दी। इसके बाद दो गाड़ियों के साथ दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। अभी तक आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।ग्रामीण मोहनलाल ने बताया कि उनके गांव बनगांव में हनुमान बुगालिया टेंट हाउस चलाते हैं। मंगलवार को अचानक टेंट हाउस में आग लग गई। इस कारण टेंट हाउस में रखे कारपेट, परदे, गद्दे व बिछाने के लिए प्रयोग होने वाली दरियां जल गईं। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग की लपटें देखकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। टेंट हाउस मालिक हनुमान बुगालिया ने बताया कि टेंट हाउस में लाखों रुपये का सामान रखा हुआ था। जो लगभग सारा ही जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed