{"_id":"6459d8be03e43a94d906225d","slug":"fire-broke-out-in-fatehabad-char-marla-colony-goods-of-mehndi-art-and-lehenga-store-burnt-to-ashes-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: चार मरला कॉलोनी में लगी आग, मेहंदी आर्ट एवं लहंगा स्टोर का सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: चार मरला कॉलोनी में लगी आग, मेहंदी आर्ट एवं लहंगा स्टोर का सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान
Tue, 09 May 2023 10:53 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 09 May 2023 10:53 AM IST
सार
फतेहाबाद में मेहंदी आर्ट एवं लहंगा स्टोर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पड़ोसी दुकानदारों ने मौके पर आकर दमकल विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। मगर जब तक आग बुझाई जा सकी, तब तक लगभग सामान पूरी तरह से जल चुका था।
विज्ञापन
फतेहाबाद में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद की चार मरला कॉलोनी स्थित मितेश मेहंदी आर्ट एवं लहंगा स्टोर की दुकान में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दुकानदार व पड़ोसी दुकानदारों ने मौके पर आकर दमकल विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। इसके बाद दमकलकर्मी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। मगर जब तक आग बुझाई जा सकी, तब तक लगभग सामान पूरी तरह से जल चुका था। आग लगने से स्टोर संचालक को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
स्टोर मालिक ने सुनाई पूरी कहानी
मितेश मेहंदी आर्ट एवं लहंगा स्टोर के संचालक मितेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात को वे दुकान को अच्छी तरह से बंद करके गए थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे लोगों ने दुकान में से धुंआ निकलते हुए देखा और उसे सूचना दी। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फीटिंग का सामान जला
आग लगने से दुकान में रखे लहंगे जलकर नष्ट हो गए। दुकान पर नए व किराए के लिए लहंगों का स्टॉक रखा गया था। आग लगने से करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं आगे की लपटें दुकान की पहली मंजिल तक पहुंच गई। यहां रखा फीटिंग का सामान भी जल गया। पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद शहर थाना पुलिस की टीम ने भी मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन