फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire broke out in Fatehabad Char Marla Colony, goods of Mehndi Art and Lehenga store burnt to ashes

Fatehabad: चार मरला कॉलोनी में लगी आग, मेहंदी आर्ट एवं लहंगा स्टोर का सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Tue, 09 May 2023 10:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 09 May 2023 10:53 AM IST
सार

फतेहाबाद में मेहंदी आर्ट एवं लहंगा स्टोर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पड़ोसी दुकानदारों ने मौके पर आकर दमकल विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। मगर जब तक आग बुझाई जा सकी, तब तक लगभग सामान पूरी तरह से जल चुका था।

विज्ञापन
Fire broke out in Fatehabad Char Marla Colony, goods of Mehndi Art and Lehenga store burnt to ashes
फतेहाबाद में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद की चार मरला कॉलोनी स्थित मितेश मेहंदी आर्ट एवं लहंगा स्टोर की दुकान में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दुकानदार व पड़ोसी दुकानदारों ने मौके पर आकर दमकल विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। इसके बाद दमकलकर्मी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। मगर जब तक आग बुझाई जा सकी, तब तक लगभग सामान पूरी तरह से जल चुका था। आग लगने से स्टोर संचालक को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


स्टोर मालिक ने सुनाई पूरी कहानी
मितेश मेहंदी आर्ट एवं लहंगा स्टोर के संचालक मितेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात को वे दुकान को अच्छी तरह से बंद करके गए थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे लोगों ने दुकान में से धुंआ निकलते हुए देखा और उसे सूचना दी। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


फीटिंग का सामान जला
आग लगने से दुकान में रखे लहंगे जलकर नष्ट हो गए। दुकान पर नए व किराए के लिए लहंगों का स्टॉक रखा गया था। आग लगने से करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं आगे की लपटें दुकान की पहली मंजिल तक पहुंच गई। यहां रखा फीटिंग का सामान भी जल गया। पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद शहर थाना पुलिस की टीम ने भी मौके का मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed