फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire broke out at the main garbage site of the city council, four fire tenders brought under control

Fatehabad News: नगर परिषद के मुख्य कचरा स्थल पर लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out at the main garbage site of the city council, four fire tenders brought under control
फतेहाबाद। नगर परिषद के बीघड़ रोड पर मुख्य कचरा स्थल पर बुधवार को भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद तीन गाड़ियां और मौके पर बुलाई गईं। दमकल विभाग की चार गाड़ियों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद बुलडोजर की मदद से आग लगे कचरे के ढेर अलग करके काबू पाया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद के मुख्य कचरा संग्रह स्थल पर करीब 35 हजार मीट्रिक टन कचरा जमा है। नगर परिषद द्वारा पिछले दिनों भी एजेंसी को करोड़ों रुपये का ठेका देकर कचरा नष्ट करवाया था लेकिन इसके बाद फिर वो ही हालात हो गए हैं। मौजूदा स्थिति ये है कि मुख्य कचरा संग्रह स्थल पूरी तरह से भर चुका है। बता दें कि नगर परिषद ने डोर-टू-डोर कचरा उठान का काम निजी एजेंसी को दे दिया है।
विज्ञापन

एजेंसी को गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करके दूसरी जगह पर इकट्ठा करना था। लेकिन एजेंसी के लिए जगह नहीं मिली। इसके चलते नगर परिषद के ही मुख्य कचरा संग्रह स्थल पर ही कचरा डाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वहीं पर अलग जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएसवीपी से मांगी गई है जगह
नगर परिषद ने एचएसवीपी से कचरा संग्रह के लिए जगह मांग रखी है। इसका प्रस्ताव हुडा के पास भेजा गया है लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है। अगर एचएसवीपी जगह देता है तो नगर परिषद यहां पर कचरा संग्रह करेगा।
कोट
नगर परिषद के मुख्य कचरा संग्रह स्थल पर गर्मी के कारण आग लग गई थी। चार दमकल गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया गया है।
-मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed