{"_id":"5fc538d88ebc3e9bfb488e16","slug":"fire-brigade-trapped-in-jam-fatehabad-news-rtk5844754109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल पार्किंग में फंसी रही दमकल गाड़ी, जवाहर चौक तक पहुंचने में लगे 13 मिनट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल पार्किंग में फंसी रही दमकल गाड़ी, जवाहर चौक तक पहुंचने में लगे 13 मिनट
विज्ञापन
शहर में अगर आगजनी की बड़ी घटना होती है तो समय रहते दमकल गाड़ी नहीं पहुंच पाएगी। पहुंचाने के लिए जहां पांच मिनट का रास्ता है वहां पहुंचने में 10 से 15 मिनट लग सकते है। ऐसा उदाहरण सोमवार दोपहर को सामने आया है। दमकल विभाग की गाड़ी को जवाहर चौक तक पहुंचने में 13 मिनट लग गए जबकि रास्ता मात्र तीन से चार मिनट का है। कारण सेंट्रल पार्किंग के बीच दमकल गाड़ी फंसी रही। कर्मचारियों को गाड़ी निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।
हुआ यूं कि जवाहर चौक में सोमवार दोपहर को एक चौबारे पर आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल कार्यालय से गाड़ी घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जब दमकल कर्मचारी ने गाड़ी थाना रोड की तरफ से जवाहर चौक के लिए निकाली तो थाना रोड पर गाड़ी सेंट्रल पार्किंग के बीच में फंस गई। बीच में वाहन खड़े होने और अतिक्रमण के चलते गाड़ी बीच में फंस गई। कर्मचारी को नीचे उतरकर रास्ता बनाना पड़ा। इसके बाद गाड़ी मौके पर पहुंचे। गनीमत यह रही कि आग की घटना बड़ी नहीं थी। जवाहर चौक में चौबारे पर फास्ट फूड की दुकान पर काम करने वाले तीन से चार कर्मचारी रहते है। दोपहर को बिस्तर में अचानक आग लग गई। कर्मचारी राकेश ने फोन करके दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
दुकानदारों ने सेंट्रल पार्किंग हटाने की मांग की : थाना रोड के दुकानदार राकेश जुनेजा, राजकुमार ने कहा कि सेंट्रल पार्किंग के कारण दोनों तरफ का रास्ता छोटा हो जाता है। बड़ा वाहन नहीं गुजर सकता है। अगर बड़ी कोई घटना होतीं है तो दमकल व राहत गाड़ियों समय पर नहीं पहुंच पाएंगी। नगर परिषद बके साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। बीच में वाहन खड़े होने और साइडों में दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण दिक्कत हो रही है। दुकानदारों के अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। -सुभाष चंद्र, कार्यकारी ट्रैफिक थाना प्रभारी।