फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire breaks out in wholesaler's shop due to short circuit, clothes worth lakhs burnt

Fatehabad News: थोक विक्रेता की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, लाखों के कपड़े जले

Sun, 21 Apr 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 21 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in wholesaler's shop due to short circuit, clothes worth lakhs burnt
थोक विक्रेता की दुकान में लगी आग के बाद जला हुआ सामान। 
भूना। उकलाना रोड पर अत्री गारमेंट्स एवं स्पोर्ट्स वियर की होलसेल दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से लाखों रुपये का कीमती कपड़ा एवं मशीन जल गए। आग लगने के कारण आसपास के दो निजी अस्पतालों के संचालकों एवं मरीजों में खलबली मच गई। फायर ब्रिगेड फतेहाबाद व भूना की दो गाड़ियां बुलाई गई। मगर आग की लपटों के चलते मुख्य अग्निशमन व फायरमैन मुख्य गेट से अंदर प्रवेश नहीं कर पाए। इसलिए उन्होंने साथ के मकान की दीवार को तोड़कर उग्र रूप धारण कर चुकी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अत्री गारमेंट्स एवं स्पोर्ट्स वियर की होलसेल दुकान के संचालक प्रवेश शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते स्पोर्ट्स कपड़ों में आग लग गई। जो देखते ही देखते पूरी फैक्टरी में फैल गई। घटना को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम व दमकल विभाग फतेहाबाद तथा भूना में मदद के लिए गुहार लगाई गई। आग की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमेश वर्मा मौके पर पहुंचे। फैक्टरी का मुख्य द्वार छोटा होने और आग की लपटें फैलने एवं बाहर निकलने के कारण पड़ोसी मकान की दीवार को तोड़कर अथक प्रयासों के बाद आग को बुझाया गया। इसके बाद दोनों ही पास के अस्पताल के लोगों ने राहत की सांस ली। मगर जब तक आग शांत हुई तब तक फैक्टरी में लाखों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

प्रवेश शर्मा ने बताया की लाखों रुपये का कीमती कपड़ा, 10 मशीनें व स्पोर्ट्स तथा गारमेंट्स का सामान जल गया है। अनुमानित 13 लाख से भी अधिक का सामान आग की भेंट चढ़ गया। उन्होंने शॉर्ट सर्किट से हुए नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed