फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   FIR and red entry lodged against four farmers for burning stubble, fined

Fatehabad News: फाने जलाने पर 4 किसानों पर प्राथमिकी रेड इंट्री दर्ज, `40 हजार जुर्माना लगाया

Thu, 07 May 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 07 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
FIR and red entry lodged against four farmers for burning stubble, fined
भट्टू खंड में गेहूं की फानों में लगाई आग से उठता धुएं का गुब्बार। संवाद
फतेहाबाद। फसल अवशेष जलाने पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी किसान गेहूं के फाने जला रहे हैं। इस सीजन में अब तक गेहूं के फाने जलाने की 157 सूचनाएं कृषि विभाग को हरसेक से मिली हैं। कृषि विभाग ने इनकी जांच शुरू की कर दी है।
विज्ञापन

आग लगाने वाले 4 किसानों पर प्राथमिकी दर्ज कर रेड एंट्री दर्ज की गई है। इन चारों किसानों पर 40 हजार का जुर्माना कर रेड एंट्री की गई है। इससे अब ये किसान एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर अपनी फसल नहीं बेच पाएंगे। उन किसानों के मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत कर मुआवजा लेने पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (हरसेक) सेटेलाइट की मदद से फाने जलाने वाले किसानों की निगरानी करता है। जहां भी खेतों में आग जलाए जाने की सूचना मिलती है, उसकी जानकारी कृषि विभाग को भेज दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण प्रेमी नरसी राम, हरदीप और मंगतराम ने बताया कि प्रदेश सकार ने इस साल धान के फसल अवशेष जलाने पर रोक लगाने की तर्ज पर गेहूं के फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाना शुरू कर दिया है। हालांकि, इससे पहले ही किसानों ने फसल अवशेष जलाने शुरू कर दिए थे। कृषि विभाग की ओर से निगरानी देरी से शुरू हो पाने के कारण हजारों एकड़ में फाने जलाए जा चुके हैं।
फसल अवशेषों को जलाने के बजाय मिट्टी में मिलाएं : कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि किसान जब भी धान और गेहूं की फसल की कटाई होती है तो किसान खेत में बचे फसल अवशेषों को जला देते हैं। मगर यह अवशेष जलाने में किसानों का ही नुकसान है। अगर जुताई के दौरान उन फसलों के अवशेषों को खेत में ही मिला दिया जाए तो वह खाद का काम करते हैं और जमीन की उपजाऊ क्षमता को बढ़ाते हैं।
-------------
फसल अवशेष जलाने पर दो किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

रतिया। फसल अवशेष जलाने के आरोप में दो किसानों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कृषि विभाग के अधिकारियों की शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस ने तेलीवाड़ा निवासी किसान अर्शदीप सिंह पर कार्रवाई की जबकि शहर थाना पुलिस ने गांव रत्ताखेड़ा निवासी कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कृषि अधिकारी संदीप सेठी और अधिकारी रजनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रदेश सरकार ने फसल अवशेष जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद दोनों किसानों ने नियमों की अनदेखी करते हुए खेतों में अवशेषों में आग लगा दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed