{"_id":"6041209a8ebc3e591536df91","slug":"fight-with-police-personnel-fatehabad-news-rtk598361567","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर नशा तस्करी के आरोपी को छुड़ा ले गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर नशा तस्करी के आरोपी को छुड़ा ले गए लोग
विज्ञापन
जाखल थाना क्षेत्र की बाजीगर बस्ती में बुधवार की शाम नशा तस्करी के आरोपी को पकड़ने गई सीआईए टोहाना की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर हमलावर एक आरोपी को छुड़ाकर ले गए। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में आठ नामजद सहित 10-12 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
दरअसल, बुधवार देर शाम टोहाना सीआईए इंचार्ज साधुराम के नेतृत्व में पुलिस ने सूचना के आधार पर जाखल बाजीगर बस्ती में दो लोगों को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसी समय बाजीगर बस्ती के कुछ लोग महिलाओं व बच्चों सहित आए और पुलिस टीम के साथ मारपीट करते हुए एक आरोपी को छुड़ाकर ले गए। मारपीट में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
नशे की 990 की गोलियां हुई थीं बरामद
डीएसपी टोहाना बिरेम सिंह के मुताबिक एक आरोपी जगसीर निवासी बाजीगर बस्ती की तलाशी लेने पर नशे की 990 गोलियां बरामद र्हुइं, जिनका वजन करीब 480 ग्राम पाया गया। उन्होंने बताया कि उक्त बस्ती के कुछ लोग जहां एक आरोपी को जबरदस्ती छुड़वा कर ले गए, वहीं उन्होंने एएसआई ओमप्रकाश, हवलदार बलबीर व राजेश से मारपीट की। तीनों पुलिसकर्मियों का मेडिकल करवाया गया। नशा तस्करी के दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट तहत मामला दर्ज किया है। वहीं मारपीट करने वालों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, पुलिस से मारपीट करने व जबरन अपराधी को छुड़वाने की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाखल पुलिस व सीआईए टोहाना की टीम दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
इस मामले में 8 नामजद व 10-12 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 147, 149, 506, 353 व अन्य धाराओं के तहत जाखल थाना में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में जुटे हुए हैं। -बिरेम सिंह, डीएसपी, टोहाना।