फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fight in pool party, bullets fired during attempt to resign

Fatehabad News: पूल पार्टी में झगड़ा, राजीनामा के प्रयास के दौरान बरसाईं गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
Fight in pool party, bullets fired during attempt to resign
फतेहाबाद। बीघड़ रोड पर वीरवार रात को फार्म हाउस में पूल पार्टी के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। शुक्रवार को इस मामले में राजीनामे के प्रयासों के लिए एक पक्ष के लोगों ने सिरसा रोड पर स्थित होटल में दूसरे पक्ष को बुलाया। मगर दूसरा पक्ष हथियारों से लैस होकर आ गया और उन्होंने वहां पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक युवक के माथे से छूती हुई गोली गुजर गई और उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमलावरों ने होटल के बाहर खड़ी दो कारों में भी तोड़फोड़ की। सूचना पाकर पुलिस बल व एसपी आस्था मोदी ने मौके का निरीक्षण किया।जानकारी के अनुसार प्रवीन कुमार व बैजलपुर निवासी विक्रम का दो साल पहले गांव बीघड़ में हिस्सेदारी में शराब का ठेका था। वीरवार रात को विक्रम व प्रवीन आदि अपने साथियों के साथ बीघड़ रोड पर अपने एक दोस्त के फार्म हाउस पर पूल पार्टी मना रहे थे। बताया गया है कि शराब अधिक पीने के कारण दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और हाथापाई भी हुई। प्रवीन ने सिरसा रोड पर स्थित वॉक एंड ग्रिल होटल को अपने दो साथियों के साथ लीज पर लिया हुआ है। वीरवार रात को हुए झगड़े के बाद शुक्रवार को राजीनामे के लिए दोनों पक्षों को उक्त होटल में बुलाया गया था। बताया गया है कि एक पक्ष के पांच-सात लोग प्रवीन के साथ होटल में ही बैठे थे और उनका पार्टनर रविंद्र स्नेक्स आदि लेकर होटल में जा ही रहा था कि इसी दौरान विक्रम व धौलिया चमारखेड़ा पक्ष के 25-30 लोग पांच-छह गाड़ियों में सवार होकर मौके पर पहुंच गए और होटल के बाहर ही खड़े होकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली रविंद्र के माथे को छूते हुए निकल गई और वह लहूलुहान हो गया। वहीं हमलावरों ने बाहर खड़ी प्रवीन व एक अन्य की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए और मौके से फरार हो गए। गोलियों के कारण होटल के मेन गेट पर लगा शीशे का दरवाजा भी बिखर गया। घायल रविंद्र को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


डीएसपी और एसपी लिया मौके का जायजा
मामले की सूचना पाकर पहले शहर पुलिस व इसके बाद एसपी आस्था मोदी तथा डीएसपी जगदीशचंद्र भी मौके पर पहुंच गए। सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान मौके पर राइफल व पिस्तौल के तीन खोल मिले हैं और वहां पर खून बहा पड़ा मिला। पुलिस की टीम होटल ने होटल से सीसीटीवी फुटेज भी लिए हैं।
विज्ञापन


कोट
वॉक एंड ग्रिल होटल के बाहर गोलियां चलने की सूचना मिली थी। इनमें दो लोगों के नाम सामने आए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में केस दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आस्था मोदी, एसपी फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed