{"_id":"67c8904c213219dd4e0290c8","slug":"fight-between-two-parties-of-mangalmukhi-of-punjab-and-haryana-case-registered-against-13-people-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-130275-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पंजाब व हरियाणा के मंगलामुखी के दो पक्षों में झगड़ा, 13 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पंजाब व हरियाणा के मंगलामुखी के दो पक्षों में झगड़ा, 13 लोगों पर केस दर्ज
Wed, 05 Mar 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
रतिया। सदर थाना पुलिस ने पंजाब व हरियाणा के मंगलामुखी के दो पक्षों में हुए लड़ाई-झगड़े के मामले में हरियाणा पक्ष के दिलबाग की शिकायत पर पंजाब पक्ष के 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बधाई लेने के क्षेत्र के विवाद के चलते दोनों पक्षों में पहले भी विवाद चल रहा था।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में रतिया शहर के वार्ड नंबर दो निवासी 55 वर्षीय दिलबाग सिंह ने बताया कि वह महंत समाज से है और हमने टिब्बा कॉलोनी में डेरा बना रखा है। सलीम हाजी उर्फ़ फूलवाली पंजाब के बोहा निवासी महंत के साथ पंजाब बॉर्डर के साथ लगते कई गावों में बधाइयां लेने को लेकर विवाद चल रहा है। जिसको लेकर ब्राह्मणवाला चौकी में दोनों पक्षों की बैठक भी हुई थी।
जिसमें कोई फैसला न होने पर 15 मार्च को दोबारा बैठक बुलाई गई थी। महंत दिलबाग सिंह ने बताया कि ब्राह्मणवाला चौकी में बैठक खत्म होने के बाद वह तनु महंत, सिम्मी, सुखपाल के साथ गाड़ी में सवार होकर वहां से चले गए। जब वे नंगल ढाणी भाखड़ा नहर के बीच पहुंचे तो वहां पर सलीम हाजी महंत, उसका चालक बलकार सिंह, जग्गी सहित अन्य 10 लोग दो गाड़ियों में सवार होकर आए और हमारी गाड़ी को रोककर हम पर हमला कर दिया। जिस पर हमने शोर मचा दिया तो आसपास के ग्रामीण एकजुट हो गए। ग्रामीणों को आता देखकर हमलावर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महंत दिलबाग की शिकायत पर पंजाब के बोहा निवासी महंत सलीम हाजी, बलकार, जग्गी व 10 अन्य लोगो सहित 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।