फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fight at wedding, groom reached police station to save his life

Fatehabad News: शादी में लड़ाई, दूल्हे ने थाने पहुंच जान बचाई

Thu, 05 Sep 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 05 Sep 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fight at wedding, groom reached police station to save his life
भूना (फतेहाबाद)। मॉडल टाउन में शादी समारोह में वधू की विदाई के दौरान किसी तीसरे व्यक्ति ने झगड़ा कर लिया। झगड़ा बढ़ने पर पथराव कर बरात की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। दूल्हे ने बरातियों संग थाने में पहुंचकर जान बचाई। हालांकि पथराव के दौरान किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी लेकिन रात को जब पुलिस थाने के बाहर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में बैठे तो वह एक-दूसरे से झगड़े का कारण पूछने लगे। तब दोनों पक्षों ने तीसरे व्यक्ति पर झगड़े का आरोप लगा गलतफहमी को दूर किया। तभी दुल्हन को थाने से घर लाकर विदाई दी गई।
विज्ञापन

पंजाब के बरनाला जिले से बुधवार को एक बरात मॉडल टाउन में आई थी। इसमें करीब 35 बराती शामिल थे, जिनमें महिला और बच्चे अधिक थे। बरात का भव्य स्वागत किया गया और रीति रिवाज के अनुसार फेरे लिए गए लेकिन जब रात को बरात विदा होने लगी तो किसी तीसरे व्यक्ति की लड़ाई की वजह से वहां झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

इस लड़ाई में दूल्हा और दुल्हन पक्ष भी एक-दूसरे के खिलाफ पथराव पर उतर आए। इस दौरान बरात में आई गाड़ी के शीशे टूट गए और बरातियों की तीन गाड़ियां पुलिस स्टेशन में पहुंच गईं। तभी बरातियों ने जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुल्हन पक्ष के लोगों से घटनाक्रम की जानकारी ली। तब उन्हें बरातियों में झगड़ा होने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में जब दुल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में बैठे तो पता चला कि उनका कोई झगड़ा नहीं था। इसलिए दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को घर ले जाकर दुल्हन का विदाई दी। हालांकि इस दौरान मात्र दूल्हे वाली गाड़ी दुल्हन को उसके घर से लेने गई जबकि दो अन्य गाड़ियां थाने के बाहरी खड़ी रहीं। जब दूल्हा दुल्हन को लेकर पहुंचा तो देर रात को बरात पंजाब के लिए रवाना हुई।


गलतफहमी में गाड़ी के शीशे टूटे और दूल्हा पक्ष थाने में पहुंचा : एसएचओ
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मॉडल टाउन में बरात हुई आई थी। तभी किसी तीसरे व्यक्तियों का आपस में झगड़ा हो गया। इसलिए उनके झगड़े में बराती पक्ष की गाड़ी के शीशे टूट गए। इससे डरकर वह वहां से भाग आए लेकिन जब दोनों पक्ष आपस में बैठे तो मामले का खुलासा हो गया और दुल्हन-दूल्हे के साथ विदा कर दी गई। क्योंकि इन का कोई झगड़ा ही नहीं था। पुलिस को घटना की मौखिक सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed