फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fianc raped for 20 months after engagement, refused to marry

सगाई के बाद मंगेतर ने 20 माह तक किया दुष्कर्म, शादी से किया इन्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Fianc raped for 20 months after engagement, refused to marry
फतेहाबाद। जिले के एक गांव निवासी युवती ने अपने ही मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके अलावा मंगेतर के परिवार वालों पर दहेज मांगने का भी आरोप है। आरोप है कि दहेज न देने पर सगाई भी तोड़ दी। इस मामले की शिकायत महिला पुलिस को दी गई है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसके मंगेतर और उसकी मां, दो बहनें व मामा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया की 3 जनवरी 2020 को उसकी सगाई रतिया क्षेत्र स्थित एक गांव के लड़के से हुई। सगाई के कुछ दिन बाद उसके मंगेतर का फोन आया और कहा कि उसे कपड़े दिलवाने हैं। इस कारण वह दोनों फतेहाबाद आ गए। युवती ने आरोप लगाया कि उसका मंगेतर उसे फतेहाबाद में एक कैफे पर ले गया और उसने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा लगातार बीच-बीच में उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि 3 जनवरी 2020 से लेकर 24 अगस्त 2021 तक कई बार दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि शादी की बात चली तो उक्त लोगों ने दहेज मांग लिया। दहेज में छह लाख और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की, जिसकी बात उनके परिजनों ने लड़के की मां, दो बहनों व मामा को बताई, लेकिन उसकी बात भी नहीं सुनीं और सगाई तोड़ दी।
विज्ञापन

कोट
इस मामले में युवती की तरफ से शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-कविता, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed