फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fencing work will start on the historic Karna Kot mound of village Bhattu

Fatehabad News: गांव भट्टू के ऐतिहासिक कर्ण कोट टीले पर शुरू होगा फेंसिंग का कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fencing work will start on the historic Karna Kot mound of village Bhattu
कर्ण कोट टीले की जमीन की निशानदेही करती पुरातत्व विभाग की टीम। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। भूना के गांव भट्टू के ऐतिहासिक कर्ण कोट टीले को पुरातत्व विभाग ने अपने संरक्षण में लेने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पुरातत्व विभाग की टीम कानूनगो व पटवारी के साथ गांव में पहुंची और पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाली जमीन की निशानदेही की।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि फतेहाबाद के गांव भट्टू में पौराणिक महत्व के अनेक अवशेष मिल चुके हैं। यहां पर गुप्त काल से लेकर मुगलिया शासन तक के अवशेष मिल चुके हैं। अक्सर बारिश के दिनों में यहां पर कोई न कोई अवशेष मिलता रहता है। यहां पर मुगलिया काल की तलवार की मूठ, तोप के गोलों सहित महाभारतकालीन पत्थरों के अवशेष भी मिल चुके हैं। पौराणिक महत्व का सामान मिलने लगा तो पुरातत्व विभाग ने भी अब इस स्थान को अपने संरक्षण में लेने का काम आरंभ कर दिया।
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग की टीम पहुंची गांव
गांव भट्टू में दो दिन पहले पुरातत्व विभाग के ड्राफ्ट्समैन रमेश बंसल व पटवारी सोनू कानूनगो के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस टीले की जमीन की पैमाइश की। यहां पर करीब आठ एकड़ जमीन को पुरातत्व विभाग अपने संरक्षण में लेने जा रहा है। जमीन की निशानदेही कर ली गई है और अब यहां पर फेंसिंग का कार्य आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग ने कर्ण कोट टीले को अपने संरक्षण में लेने का काम आरंभ कर दिया गया है। विभाग की एक टीम को जमीन की पैमाइश के लिए भेजा गया था और अब यहां पर फेंसिंग का कार्य आरंभ किया जाएगा।
बुनानी भट्टाचार्य, डिप्टी डायरेक्टर, पुरातत्व विभाग, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed