फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Feeling hot during the day and slightly cold at night

Fatehabad News: दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड का हो रहा अहसास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Feeling hot during the day and slightly cold at night
फतेहाबाद। फतेहाबाद में इस बार ठंड का मौसम लंबा चला है। हालांकि अब फतेहाबाद में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। यह मौसम गेहूं व सरसों दोनोंं ही फसलों के लिए सही माना जा रहा है। मौसम साफ होने के बाद किसानों ने सरसों की अगैती फसल की कटाई भी आरंभ कर दी है। वहीं गेहूं की कटाई भी अप्रैल के दूसरे सप्ताह में आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन


फतेहाबाद में फाल्गुन माह में अभी भी मौसम ठीकठाक बना हुआ है। गर्मी का एहसास लोगों को कम हो रहा है। हालांकि मौसम में अब बदलाव आने लगा है और दिन व रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। फतेहाबाद में शुक्रवार को दिन व रात के तापमान में 3-3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस आंका गया। हालांकि इस दौरान 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हुआ। लोगों को धूप सुहाती रही। मौसम साफ रहने के चलते फतेहाबाद के भट्टूकलां क्षेत्र में सरसों की अगैत फसल की कटाई आरंभ कर दी है। भट्टू कलां क्षेत्र में अब तक सरसों की 500 एकड़ के करीब फसल की कटाई हो चुकी है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में गेहूं के पकने पर गेहूं की कटाई का कार्य भी आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कोट
फतेहाबाद में 9 मार्च के दौरान मौसम साफ व खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि एवं मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed