फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fear of waterlogging, voices raised against road construction

Fatehabad News: जलभराव का डर, सड़क निर्माण के विरोध में उठे स्वर

Mon, 11 Aug 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fear of waterlogging, voices raised against road construction
रतिया रोड की निर्माणधीन सड़क जिससे डिवाइडर दिखना बंद हो गया है। संवाद
फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाउन निवासियों ने रतिया रोड पर बन रही सड़क के निर्माण पर विरोध जताया है। उनका आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही यह सड़क डेढ़ से दो फीट तक ऊंची की जा रही है। इससे इलाके में जलभराव की समस्या और गंभीर हो जाएगी।
विज्ञापन


मॉडल टाउन निवासियों का कहना है कि रतिया मोड पर बारिश के दिनों में सारा पानी यहां पर आकर भर जाता है। सड़क के निर्माण से पहले पानी की निकासी को प्रबंध करना चाहिए। पहले पानी भरता था लेकिन अब जिस तरह से इसका निर्माण किया जा रहा है उससे घरों में पानी भरने की समस्या हो सकती है। रतिया मोड पर स्थित बैंक और एमएम कॉलेज में भी जलभराव की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन


-----

पहले प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, फिर किया विरोध

कपिल कंसल, मुलखराज चौधरी, पवन गुप्ता, सुरेन्द्र डूडी, चरणजीत ग्रोवर, कपिल मेहता, अंकुर सर्राफ, उदित चौधरी, नितिन सचदेवा, अंबर वढेरा, भुवन चौधरी आदि ने बताया कि तारकोल की सड़क को आरसीसी बनाया जा रहा है। सड़क का लेवल ज्यादा ऊंचा किया जा रहा है। पहले उन्होंने लघु सचिवालय जाकर अधिकारियों को ज्ञापन दिया। उसके बाद विरोध भी जताया है। विभाग की ओर से जब से सड़क को उखाड़ना शुरू किया गया है वे लगातार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात कर रहे हैं। दो दिन पहले विभाग के एसडीओ ने आकर कहा था कि इस सड़क की निकासी का कोई रास्ता नहीं है। जब उनसे कहा गया कि ऊंचा करने से समाधान क्या होगा तो एसडीओ के पास कोई जवाब नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

पहले बने हुए डिवाइडर से ऊंची की जा रही है सड़क

लोगों का कहना है रतिया रोड पर बन रही सड़क का निर्माण इतना ऊंचा किया जा रहा है कि रतिया रोड पर बना डिवाइडर भी दिखना बंद हो गया है। साथ ही सड़क की ऊंचाई हिसार-सिरसा रोड से भी ज्यादा हो चुकी है। इस कारण हिसार-सिरसा रोड पर भी काफी दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed