{"_id":"66577ebecd8c85bd62059b34","slug":"fear-of-death-due-to-heat-four-beds-reserved-in-icu-cases-of-diarrhea-increasing-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-117332-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: व्यक्ति की गर्मी से मौत की आशंका, आईसीयू में चार बेड किए आरक्षित, डायरिया के बढ़ रहे केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: व्यक्ति की गर्मी से मौत की आशंका, आईसीयू में चार बेड किए आरक्षित, डायरिया के बढ़ रहे केस
Thu, 30 May 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 30 May 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में दाखिल मरीज
फतेहाबाद। भीषण गर्मी का लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। शहर के हंस मार्केट में बुधवार दोपहर को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। लेकिन व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि गर्मी के कारण तबीयत खराब होने से व्यक्ति की मौत हुई हो।
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वहीं, जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 48.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-- -- -- --
लू लगने वाले मरीजों के लिए आईसीयू में आरक्षित किए बेड
भयंकर गर्मी और लू के चलते स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों में लू कॉर्नर और ओआरएस काउंटर शुरू करने के निर्देश दे चुका है। इसके चलते नागरिक अस्पताल प्रशासन ने आईसीयू में चार बेड आरक्षित किए है। यहां पर लू लगने वाले मरीजों का उपचार किया जाएगा। वहीं इमरजेंसी में अभी डायरिया, चक्कर आने संबंधित केस आ रहे हैं। डायरिया के रोजाना 10 से 12 केस नागरिक अस्पताल में आ रहे हैं जबकि पहले चार से पांच केस आते थे। चिकित्सकों का कहना है कि दूषित पानी के अलावा अधिक गर्मी के कारण भी डायरिया होने का खतरा रहता है। इमरजेंसी के डॉक्टरों का कहना है कि हालत ज्यादा खराब होने पर मरीज को दाखिल किया जा रहा है। मरीजों को ओआरएस लेने की सलाह दी जा रही है। हालांकि नागरिक अस्पताल में अभी तक ओआरएस काउंटर शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- --
नागरिक अस्पताल के वार्डों में लगेंगे पांच नए कूलर
नागरिक अस्पताल में पहले दान दिए गए कूलर खराब हो चुके हैं। हालात ये है कि उनमें ठंडक करने के लिए घास तक नहीं लग पा रही है। अब नागरिक अस्पताल को उपहार में पांच नए कूलर मिलने हैं। बताया जा रहा है कि इन कूलरों को वार्डों में लगाया जाएगा।
-- -- -- --
चिकित्सकों की राय, दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें
नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि प्रशासन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी की पालना करे और लू से बचे रहे। गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहने और अपना सिर ढककर रखे। कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करे, पर्याप्त मात्रा में पानी पिए-भले ही प्यास न लगी हो, ओआरएस (ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहे। बच्चों को वाहनों में छोड़कर नहीं जाए। उन्हें लू लगने का खतरा हो सकता है, नंगे पांव बाहर न जाए। दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे के बीच धूप में सीधे न जाए। यदि बच्चे को चक्कर आए, उल्टी घबराहट अथवा तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो अथवा सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को दिखाए।
-- -- -- --
नागरिक अस्पताल की आईसीयू में चार बेड आरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी पूरी तरह से वातानूकुलित है। इसके अलावा यहां पर देखभाल के लिए स्टाफ भी नियुक्त किया गया है।
- डॉ. सुभाष, एसएमओ, नागरिक अस्पताल