फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Father and son accused in Deepak's death case arrested

Fatehabad News: दीपक माैत प्रकरण में आरोपी पिता-पुत्र काबू

Tue, 14 Oct 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Father and son accused in Deepak's death case arrested
रतिया। गांव नागपुर में रविवार को ईंट भट्ठे के पास मिले दीपक के शव मामले में पुलिस ने मंगलवार को गांव निवासी पिता-पुत्र बलबीर सिंह और रवि को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दीपक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई थी। इसके बाद आरोपियों ने शव को बैलगाड़ी में डालकर ईंट भट्ठे के पास फेंक दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू वेटर का काम करता था। 11 अक्तूबर की दोपहर घर से निकला था लेकिन रात को लौटा नहीं। 12 अक्तूबर को गांव के ईंट भट्ठे के पास उसका शव पड़ा मिला। शुरुआती जांच में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में सीसीटीवी फुटेज में बलबीर सिंह को रात के समय बैलगाड़ी ले जाते देखा गया, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। जब बलबीर से गहन पूछताछ की गई तो उसने बेटे रवि के साथ मिलकर नशे से माैत के बाद शव को ठिकाने लगाने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

बलबीर सिंह ने बताया कि दीपक और रवि ने शनिवार शाम साथ बैठकर नशा किया था। इसी दौरान दीपक को ओवरडोज हो गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद रवि और उसके पिता बलबीर सिंह घबरा गए और उन्होंने मामले को छिपाने के लिए शव को बैलगाड़ी में डालकर ईंट भट्ठे पर फेंक दिया। सदर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि बलबीर सिंह और उसके पुत्र रवि को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed