{"_id":"58f658c44f1c1beb024728cf","slug":"fathebad-tanwar-second-time-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंवर की नाराजगी के बाद अनाज मंडी में दोबारा लगा शिलान्यास पत्थर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंवर की नाराजगी के बाद अनाज मंडी में दोबारा लगा शिलान्यास पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
Updated Tue, 18 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
अशोक तंवर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई अनाज मंडी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के नाम का शिलान्यास पत्थर दोबारा से मंडी में लगा दिया गया है। बता दें कि डॉ. अशोक तंवर ने बीते दिन नई अनाज मंडी के दौरे में कांग्रेस शासन में उनके नाम से लगे शिलान्यास पत्थर को उखाड़ने पर नाराजगी जताई थी। जिसके तुरंत बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने डॉ. तंवर के नाम के उखाड़े गए शिलान्यास पत्थर को पुन: स्थापित करवाया।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव टेकचंद मिढ़ा ने कहा कि नई अनाज मंडी के लिए जगह पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर के कार्यकाल में अधिग्रहीत हुई थी और उसका शिलान्यास डॉ. तंवर ने किया था, इसलिए उनके नाम का पत्थर उखाड़ा जाना शर्मनाक था, जिसे अब प्रशासन ने सुधारा है। इसके अलावा डॉ. तंवर ने अनाज मंडी में यहां पेयजल और शौचालय की समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद अब यहां पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। मिढ़ा ने कहा कि डॉ. तंवर रोजाना प्रदेश भर की मंडियों में घूम-घूम कर किसानों, व्यापारियों और मजदूरों की समस्याओं को उजागर कर रहे हैं तो दूसरी ओर फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया बेवजह की छींटाकशी कर रहे हैं। डॉ. तंवर द्वारा प्रकट की गई नाराजगी पर बयान देने की बजाय विधायक क्षेत्र के विकास पर ध्यान दें। विधायक रहते हुए उन्होंने आज तक मंडी का दौरा कर लोगों की समस्याएं जानने की कोशिश नहीं की है और न ही क्षेत्र के विकास पर कोई ध्यान दिया जा रहा। उन्होंने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार अब मात्र जुमलों की सरकार बन कर रह गई है। सरकार विकास कार्य करवाने में विफल साबित हो रही है, इसलिए कांग्रेस शासन में शुरू हुए प्रोजेक्टों पर अपने नाम थोपने पर लगी हुई है, जो कि निंदनीय है।