फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fathebad, jip parshad, barala fatehabad

बराला से मिले असंतुष्ट जिप पार्षद, सम्मान न मिलने का जड़ा आरोप, मिला आश्वासन

Sun, 23 Apr 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद Updated Sun, 23 Apr 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
fathebad, jip parshad, barala fatehabad
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला - फोटो : file
जिला परिषद के असंतुष्ट पार्षदों ने शनिवार को भूना रोड स्थित रेस्ट हाउस में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात की। इस मौके पर जिप चेयरपर्सन प्रतिनिधि कृष्ण नांगली और भाजपा खेमे के कई पार्षद भी मौजूद रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में जिप सदस्यों ने अपनी अनदेखी का आरोप लगाया और ग्रांट में उनके वार्ड की कोई हिस्सेदारी नहीं मिलने की बात भी कही। विपक्षी गुट के माने जाने वाले जिप पार्षद कामरेड रामचंद्र सहनाल, मनप्रीत कौर गिल, राजेश कस्वां, बीबो इंदौरा, अजय मेहता इस बैठक में मौजूद थे, जबकि भाजपा पक्ष के अनिल गोरछिया, सुरजीत ओड, चेयरपर्सन प्रतिनिधि कृष्ण नांगली भी बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान बराला ने पार्षदों को आश्वासन दिलाया कि उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के बारे में बताया गया जिसमें अगले सत्र से जिला परिषद अपना खुद का बजट तय कर सकेंगी। जिप पार्षदों ने इस मौके पर अपनी मांगों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां भी बैठक में शामिल रहे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी कोई अनदेखी नहीं होगी और इस बाबत जिप अधिकारियों को भी कहा जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जिला परिषद के सदस्य पार्षदों से आह्वान किया कि वे टोहाना में जिला परिषद की जमीन को गल्र्ज स्कूल को ट्रांसफर कर दें और उसके बदले गर्ल्स स्कूल की जमीन जिला परिषद के नाम कर दी जाएगी। दरअसल गल्र्ज स्कूल के विस्तार के लिए प्रशासन को इस जमीन की आवश्यकता है। इसलिए इसे जिला परिषद की अगली बैठक में एजेंडा बनाने के लिए 14 पार्षदों के हस्ताक्षर आवश्यक हैं लेकिन शनिवार को इस प्रस्ताव पर 12 पार्षदों ने ही हस्ताक्षर किए। अब जिला परिषद सदस्य अनिल गोरछिया को जिम्मेदारी दी गई है कि वे इस बारे में अन्य पार्षदों से भी मुलाकात कर उनसे प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करवाएं ताकि अगली जिप बैठक में इस एजेंडे को रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed