फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad Weather, Increase in day and night temperatures, winds blowing at speed of 24 kilometers per hour

Fatehabad Weather: दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी, 24 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

Mon, 19 Feb 2024 12:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 19 Feb 2024 12:19 PM IST
सार

हरियाणा में 19 व 20 फरवरी को बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं, फतेहाबाद में सोमवार को 24 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही है। किसानों का मानना है कि अगर बारिश होती है तो फसलों को काफी फायदा होगा। 

विज्ञापन
Fatehabad Weather, Increase in day and night temperatures, winds blowing at speed of 24 kilometers per hour
फतेहाबाद का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद में मौसम का मिजाज अलग ही नजर आया। फतेहाबाद में तेज हवाएं चलने से एक बार दिन भी ठंड का एहसास हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार व मंगलवार को बारिश व बादलवाही हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अब मौसम में बदलाव आएगा और पारा बढ़ेगा। फतेहाबाद में सोमवार को 24 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही है। 

विज्ञापन


दिन का तापमान 2 डिग्री बढ़कर 28 डिग्री पर पहुंच गया है, वहीं रात के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अब तक बारिश न होने के कारण गेहूं व सरसों की फसल को सिंचाई की आवश्यकता है। ऐसे में किसान ट्यूब्वेलों व नहरी पानी से खेतों में सिंचाई कर रहे हैं। दूसरी ओर दिन का तापमान एकाएक बढ़ने से गेहूं की फसल को नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, अगर दिन का तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो गेहूं का झाड़ आगे नहीं बढ़ेगा। इससे गेहूं की पौध छोटी रह सकती है और पैदावार में भी दिक्कत आ सकती है। इन दिनों लगातार तेज धूप निकलने के कारण जिले का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पंहुच गया है, जिससे किसान  चिंतित दिखाई दे रहे हैं। अगर बारिश होती है तो फसलों को काफी फायदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की प्रतिक्रिया
अगर बारिश होती है तो सभी फसलों को फायदा होने की संभावना है। बारिश होने के  बाद ठंड बढेगी जिससे गेहूं और सरसों की फसल का पकाव समय के अनुसार होगा।जिससें उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। -बहादुर सिंह,कृषि विकास अधिकारी भट्टूकलां।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed