{"_id":"658d129607aab3b8bc0f28ec","slug":"fatehabad-weather-fog-remained-for-fourth-consecutive-day-visibility-was-10-meters-night-temperature-reached-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad Weather: लगातार चौथे दिन भी छाया रहा कोहरा; दृश्यता रही 10 मीटर, रात का तापमान तीन डिग्री तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad Weather: लगातार चौथे दिन भी छाया रहा कोहरा; दृश्यता रही 10 मीटर, रात का तापमान तीन डिग्री तक पहुंचा
Thu, 28 Dec 2023 11:45 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:45 AM IST
सार
फतेहाबाद में बुधवार रात को छाई धुंध के कारण सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाहने 5 से 10 किलोमीटर की रफ्तार से चलते देखे गए।
विज्ञापन
कोहरे से गुजरते वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद में ठंड के प्रकोप के साथ-साथ गहरी धुंध लगातार चौथे दिन भी छाई रही। बुधवार को जहां शाम 6 बजे ही गहरी धुंध आ गई थी। वहीं, सुबह भी गहरी धुंध ने जनजीवन प्रभावित किया। दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। धुंध के कारण सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ कम हो गई है। रात 9 बजे तक शहर के सभी हिस्से सुनसान नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन
एक जनवरी से तापमान में फिर बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार, आगे मौसम परिवर्तनशील रहेगा। अगले दो दिनों में आसमान में बादलवाही के कारण रात का तापमान और बढ़ेगा, वहीं दिन के तापमान में गिरावट की संभावना है। मगर एक जनवरी से तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। वहीं, बुधवार रात को छाई धुंध के कारण सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाहने 5 से 10 किलोमीटर की रफ्तार से चलते देखे गए। फतेहाबाद में सुबह का तापमान सुबह 11 बजे तक 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना
31 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 29 दिसंबर से 31 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाही रहेगी। मौसम परिवर्तनशील रहने से इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। इसके बाद एक जनवरी से मौसम आमतौर पर खुश्क तथा सुबह के समय धुंध संभावित रहेगी। -डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार>
विज्ञापन