फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, village ganda, sdm, pmo, pm, girl, fatehabad, harayana

गंदा गांव पहुंची एसडीएम, किया पौधारोपण

Fri, 15 Jul 2016 11:52 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 15 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, village ganda, sdm, pmo, pm, girl, fatehabad, harayana
मिड डे मील की जांच करती हुई एसडीएम । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
प्रधानमंत्री को गांव का नाम बदलने की मांग और उस पर पीएम दफ्तर से जवाब आने के बाद से सुर्खियों में आए गांव गंदा के सरकारी स्कूल का शुक्रवार को रतिया की एसडीएम पूजा चौवरिया ने दौरा किया। इस दौरान एसडीएम ने स्कूल में पौधारोपण किया और स्कूल का मिड-डे मील चखकर भी देखा। एसडीएम से गांव में आकर पौधारोपण करने की अपील स्कूल की छात्रा हरप्रीत कौर ने ही पत्र लिखकर की थी।


हरप्रीत वही छात्रा है, जिसके खत का जवाब प्रधानमंत्री कार्यालय से आया था। रतिया एसडीएम के गांव में दौरे के दौरान कुल एक हजार पौधे लगाए गए। पहला पौधा एसडीएम ने अपने हाथों से लगाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसडीएम पूजा चावरियां ने कहा कि पौधे मनुष्य के जीवन का अभिन्न अंग है। पौधों से हमें जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन मिलता है। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ पेड़-पौधे लगाने नहीं है, बल्कि उनकी रक्षा भी करनी है। ताकि हमारा प्रयास सार्थक हो सके।
विज्ञापन


 सब कुछ संतोषजनक मिला : एसडीएम
 एसडीएम पुजा चौवरिया ने बताया कि वन महोत्सव के तहत शुक्रवार से गांव गंदा से स्कूली छात्रा हरप्रीत के आह्वान पर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। अब रतिया क्षेत्र के सभी गांवों में पौधारोपण के अभियान को चलाया जाएगा । उन्होंने बताया कि उन्होने मिड-डे-मील सहित अन्य कई प्रकार जांच भी की, लेकिन कार्य संतोषजनक पाया गया। इस अवसर पर उनके साथ नायब तहसीलदार, वन विभाग, पंचायत सचिव सहित सरपंच व स्कूल के अध्यापक तथा गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed